वाहन पर 15 दिसंबर से पहले लगवाएं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, यहां समझें प्रोसेस

भोपाल

अगर आपका वाहन का पंजीयन एक अप्रैल 2019 के पहले का है और वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं है तो जल्द ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा ले। क्यों कि 15 दिसंबर के बाद अगर वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं दिखी तो आपका चालान कटेगा।

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। एक अप्रैल 2019 से पहले के पंजीकृत वाहन जिनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी है, उनमें लगवाना जरूरी है। इसके अलावा वर्तमान में जो भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सडक़ पर दौड़ रहे हैं, उन सभी वाहन मालिकों को अपने वाहनों पर 15 दिसंबर से पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है। 15 दिसंबर के बाद यदि ऐसे वाहन सडक़ों पर दौड़ते मिले तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी है प्रोसेस

एक अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए फीस चुकानी होगी। नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन कंपनी के शोरूम पर जाकर या ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। शोरूम पर फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। वहीं शोरूम संचालकों को फीस की रसीद जरूर देनी होगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक एल्यूमीनियम निर्मित नंबर प्लेट है, जो वाहनों के आगे और पीछे लगाई जाती है।

ये है खासियत

हाई सिक्‍योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के ऊपरी बाएं कोने पर एक नीले रंग का क्रोमियम आधारित अशोक चक्र का होलोग्राम होता है। इसके निचले बाएं कोने पर एक यूनिक लेजर ब्रांडेड 10 अंकीय स्थायी पहचान संख्या पिन दिया जाता है। इसके अलावा पंजीकरण संख्या के अंकों और अक्षरों पर एक हॉट स्टैप फिल्म लगाई जाती है।

हाई सिक्‍योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहन के डिजिटल पंजीकरण के बाद ही जारी की जाती है और ये वाहन से जुड़ा होता है। इस प्रकार प्लेटों का उपयोग एक अलग वाहन पर नहीं किया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक…

35 seconds ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि…

3 minutes ago
CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक…

3 minutes ago
CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा…

5 minutes ago
CG : सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित …

CG : सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित …

सुकमा । नए शिक्षा सत्र की शुरुआत भले ही उत्साह और बड़े वादों के साथ…

16 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

17 minutes ago