भोपाल
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने अवकाश के लिए वार्षिक कैलेंडर 2024 जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत साल 2024 में कर्मचारियों को कुल 131 अवकाश का लाभ मिलेगा। इसमें 23 सार्वजनिक और 59 ऐच्छिक अवकाश शामिल है।
2024 में कब कब रहेगा अवकाश, देखें पूरी लिस्ट
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक मध्यप्रदेश शासन ने कुल 24 सरकारी अवकाश घोषित किए हैं, जिनमें पूर्व से घोषित राज्य शासन द्वारा विशेष दिवसों के अवकाश के साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।
14 अप्रैल डॉ आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल महावीर जयंती और 09 जून महाराणा प्रताप जयंती को रविवार है। यानी यह तीनों सार्वजनिक अवकाश अलग से न होकर साप्ताहिक अवकाश समायोजित हो जाएंगे। यानी इनकी अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी।
सरकार द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के नोटिफिकेशन के अनुसार ,26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर और 27 और 28 जनवरी को साप्ताहिक अवकाश होगा। होली, दीपावली, दशहरा, रामनवमी, ईद, मुहर्रम, ईदुज्जुहा, गांधी जयंती सहित 16 सार्वजनिक अवकाश भी मिलेंगे।
होलिका दहन, करवा चौथ, भाई दूज, बलराम जयंती सहित 51 अवकाश ऐसे हैं, जो रविवार के दिन पड़ेंगे।अगर कोई कर्मचारी 1 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश लेता है तो 30 दिसंबर यानी शनिवार को अवकाश तो मिलेगा ही, उसके बाद 31 तारीख को रविवार होगा। ऐसे में उसे 3 दिन की अवकाश का लाभ मिल जाएगा।
राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…
रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और…
राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही…
राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…