विकास, जनकल्याण और सुराज के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विकास, जनकल्याण और सुराज के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जन-जन को जीएसटी रिफॉर्म्स के लाभ दिलाने और स्वदेशी अभियान में शामिल करने के लिए हर स्तर जारी हैं गतिविधियां

मुख्यमंत्री निवास में हुई सेवा पखवाड़ा के संबंध में बैठक

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार विकास, जनकल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा आरंभ किया गया है। साथ ही आमजन को जीएसटी रिफॉर्म्स के लाभ दिलाने तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जन-जन को स्वदेशी अभियान में शामिल करने के उद्देश्य से भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी से सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा वोकल फॉर लोकल की भावना के अनुरूप गतिविधियां जारी हैं। प्रत्येक वार्ड और ग्राम स्तर तक गतिविधियों का प्रभावी व्यवस्थित और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'स्वच्छता ही सेवा अभियान', 'एक बगिया मां के नाम' और 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत पौधरोपण, नमो पार्क तथा नमो उपवन विकसित करने, विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, जनसामान्य को स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प सामग्री खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने जैसी गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों में 'विकसित भारत' थीम पर निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा संगोष्ठियां भी हो रही हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  हेमंत खण्डेलवाल सहित  शिवप्रकाश और  हितानंद शर्मा उपस्थित थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उमरिया में 'अटैचमेंट खेल' जारी छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों…

32 minutes ago
CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…

43 minutes ago
डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा

डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा

डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के वृक्षारोपण…

44 minutes ago
साप्ताहिक बाजार में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, पुलिस ने नुक्कड़ नाटक और रैली से किया जागरूक

साप्ताहिक बाजार में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, पुलिस ने नुक्कड़ नाटक और रैली से किया जागरूक

साप्ताहिक बाजार में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, पुलिस ने नुक्कड़ नाटक और रैली से…

47 minutes ago
CG : सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले अमित जोगी …

CG : सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले अमित जोगी …

रायपुर/दिल्ली। अमित जोगी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मिडिया में बताया,…

50 minutes ago
CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

कोरबा। कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल…

1 hour ago