राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

रायपुर,

राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जयसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव नीलम नागदेव एक्का सहित गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं। राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल सेवानिवृत्त आईएएस हैं तथा शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता से जुड़े हुए है।

Admin

Recent Posts

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

खैरागढ़. शहर में नजूल और मेंटेनेंस खसरा की जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग का मामला…

16 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन और डिजिटल…

30 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 रेवाडीह वार्ड में आयोजित जनसमस्या…

32 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

- 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान-…

33 minutes ago
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर इस बार सिर्फ चेकिंग नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा का ऐसा…

41 minutes ago
 राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

- जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंसराजनांदगांव । सुशासन तिहार में डोंगरगांव…

43 minutes ago