भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प-गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल पटेल ने उनसे भेंट करने आये सेवानिवृत्त अवर सचिव वित्त आलोक दुबे, सचिवालय के कर्मचारी भारत भूषण और डिस्पेंसरी में ड्रेसर रघुवीर सिकरवार को स्वस्थ, सुदीर्घ और आनन्दमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल से भेंट के पहले सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार में हुआ।
समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा-काल के दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग का स्मरण किया और सहयोग के लिए आभार माना। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की उत्कृष्टता का उल्लेख किया और उनके सुखद, स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र पराशर ने किया।
प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा ने भी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, राज्यपाल के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…
- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…
राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…
राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…
राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…