ग्वालियर की पायलट शांभवी पाठक थीं अजित पवार की सहयात्री, हादसे से पहले दादी को भेजा था संदेश

ग्वालियर 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, उस प्लेन को ग्वालियर की रहने वाली शांभवी पाठक उड़ा रही थी। शांभवी पाठक ग्वालियर की रहने वाली थी। उनका जन्म ग्वालियर में ही हुआ और उनका बचपन भी वहीं बीता। उनकी दादी मीरा पाठक को शांभवी ने मुंबई से सुबह 6:36 पर मैसेज भेजा और उसमें लिखा था गुड मॉर्निंग दद्दा… इसके बाद शांभवी अपनी फ्लाइट पर पहुंच गईं और 8:46 बजे प्लेन क्रैश हो गया।

ग्वालियर में फिलहाल शांभवी की दादी मीरा पाठक रहती हैं। पायलट शांभवी के घर पर उनकी कुछ बचपन की तस्वीरें हैं और फाइटर प्लेन से उन्हें बेहद लगाव था, क्योंकि उनके पिता भी इंडियन एयरफोर्स में रहे हैं।

अगस्त में ग्वालियर आई थी शांभवी
शांभवी पाठक के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। दादी मीरा पाठक ने बताया कि वह ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में जन्मी और यहीं एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई लिखाई हुई और उसके बाद वह दिल्ली चली गई। अगस्त के महीने में शांभवी पाठक ग्वालियर आई थी। शांभवी पाठक के बारे में दादी ने बताया कि वह बेहद हंसमुख थी और हमेशा मुझसे बात करती रहती थी। 

पड़ोसी पहुंचे घर
वहीं शांभवी पाठक की सूचना मिलते ही उनके पड़ोसी भी उनकी दादी के पास पहुंच गए। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि वह बहुत चंचल स्वभाव की थी और वह जब ग्वालियर आई थी तो उनसे मिलना जुलना होता था और खूब बातें करती थी। आज उसकी निधन की सूचना मिलने से गम का माहौल है। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों…

6 minutes ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

13 minutes ago
CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

रायपुर । राजधानी रायपुर में सराफा से लगे मोहल्लों नया पारा,डबरी, गोल बाज़ार,पेटी लाइन, चूड़ी…

14 minutes ago
CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …

CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …

बेमेतरा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत…

20 minutes ago
पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत! 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पर 75% तक की छूट देगी बिजली कंपनी

पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत! 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पर 75% तक की छूट देगी बिजली कंपनी

रायपुर. राज्य सरकार की ओर से पुराने बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट दी जा…

36 minutes ago
CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

38 minutes ago