उज्जैन की लड़की से रिश्ता तय कराया था, बेटे की शादी के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये लिए और दुल्हन लेकर फरार

इंदौर
गांधीनगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिश्तेदारों पर अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि बेटे की शादी के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये लिए और दुल्हन लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार विस्तारा कांकड़ निवासी संगीता परमार ने आरोपित इंदर परमार निवासी तराना उज्जैन,रवि साहू निवासी दिग्विजय मल्टी,अंबिका नरगावे निवासी गालाबारा बड़वानी पर केस दर्ज किया है। संगीता ने पुलिस को बताया बेटे महेंद्र की शादी के लिए इंदर परमार के माध्यम से हुई थी।

आरोपित ने उज्जैन की लड़की से रिश्ता तय करवाया था। उसने 1 लाख 80 हजार रुपये देने की बात की थी। आरोपितों ने रुपये लेकर गोम्मटगिरी में शादी भी कर दी।
दुल्हन के रिश्तेदार रवि और राजू परिवार की महिलाओं को लेकर आए और खजराना गणेश मंदिर के दर्शन के लिए ले गए। आरोपित दर्शन करवाने के बाद दुल्हन को लेकर गायब हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
गोल्ड लोन का झांसा देकर सोने के आभूषण ले गया ठग

पलासिया पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके परिचित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
महिला का आरोप है कि आरोपित ने गोल्ड लोन का झांसा दिया और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।
टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक फरियादी पन्नालाल सोनकर निवासी बड़ी ग्वालटोली है।
उसने आदित्य शर्मा निवासी अमृत पैलेस कालोनी निपानिया की शिकायत की है। पन्नालाल रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर आदित्य के माध्यम से गोल्ड लोन लेता था।
दोनों की सात वर्षों से जान पहचान है। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व पन्नालाल को रुपयों की जरुरत पड़ी और आदित्य से संपर्क किया।
आरोपित ने सोने का बाजूबंद,कमर बंद,चार चूड़ियां,चार कड़े,लटकन,अंगूठियां,छह चेन,ब्रेस लेट ली और फरार हो गया।
टीआई के मुताबिक पन्नालाल आरोपित के घर पहुंचा तो पता चला वह मकान भी खाली कर चुका है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

रायपुर। बिरगांव में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े…

3 minutes ago
CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

बिलासपुर। खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर कैंटीन का ठेका और सरकारी नौकरी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : छात्रा ज्योति साहू की पढ़ाई का समाज ने लिया जिम्मा…

राजनांदगांव : छात्रा ज्योति साहू की पढ़ाई का समाज ने लिया जिम्मा…

राजनांदगांव/डोंगरगांव , जिला साहू संघ राजनांदगांव ने समाजहित में प्रेरणादायी और संवेदनशील पहल की शुरुआत…

8 minutes ago
CG : पेट पाइंट शाप में वन विभाग का छापा, 4 कछुए जब्त …

CG : पेट पाइंट शाप में वन विभाग का छापा, 4 कछुए जब्त …

बिलासपुर। जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पाइंट शाप पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी…

11 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ एनीकट के पास चौपाटी व रैन बसेरा बनाने मांगा अनुदान…

राजनांदगांव : शिवनाथ एनीकट के पास चौपाटी व रैन बसेरा बनाने मांगा अनुदान…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सर्वांगीण विकास के लिए रायपुर में उप…

11 minutes ago
CG : आज ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा …

CG : आज ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा …

रायपुर. प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा.…

14 minutes ago