स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के 7.19 करोड़ रुपये के सीएसआर कार्यों का किया लोकार्पण

बिलासपुर
जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत लगभग 7.19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया।

इस पहल के तहत एनटीपीसी की सीपत इकाई द्वारा बिलासपुर के दो प्रमुख संस्थानों कुमार साहब स्व श्री दिलीप सिंह जूदेव सुपरस्पेशलिटी एवं सिम्स अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरणों एवं सुदृढ़ अधोसंरचना की सौगात प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 4.27 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में स्थापित अत्याधुनिक रक्त कोष (ब्लड बैंक), सूक्ष्मजीव विज्ञान प्रयोगशाला, हार्मोन परीक्षण प्रयोगशाला तथा एआई पॉवर्ड माइक्रोस्कोपी का उद्घाटन किया गया। यह रक्त केंद्र छत्तीसगढ़ का अपनी तरह का पहला आधुनिक ब्लड बैंक है, जिसमें विश्वस्तरीय मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे जांच और उपचार सेवाएं अधिक सटीक, त्वरित एवं पारदर्शी होंगी।

वहीं, सिम्स बिलासपुर में लगभग 2.92 करोड़ रुपये की सीएसआर राशि से क्रय की गई मशीनों का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत और सिम्स के मध्य मशीनों के हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों का औपचारिक आदान-प्रदान भी हुआ। इस सहायता से सिम्स के लगभग 8 विभागों के लिए 26 आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें उच्च स्तरीय रंगीन डॉप्लर, स्वचालित केमिल्यूमिनेसेंस प्रणाली, उच्च दक्षता तरल क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी), सी-आर्म मशीन, ऑपरेशन टेबल, दंत चिकित्सा कुर्सी, शवगृह फ्रीजर, एमओ2 फ्रैक्शनल लेजर प्रणाली तथा एसीटी मशीन शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किया गया यह सहयोग छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक ब्लड बैंक और आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं से मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा तथा यह पहल जनसेवा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति देगी। उन्होंने स्व श्री दिलीप कुमार जूदेव को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से समाज के लिए काम किया,लोगों की सेवा की। 

इस अवसर पर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ब्लड बैंक पूर्णतः कंप्यूटरीकृत एवं ऑनलाइन प्रणाली से संचालित होगा, जिससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों सुनिश्चित होंगी। यहां एकल दाता प्लेटलेट (एसडीपी) की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे कैंसर, डेंगू जैसे गंभीर रोगों के मरीजों को एक ही दाता से प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उन्होंने बताया कि एफेरेसिस मशीन, उन्नत सूक्ष्मजीव विज्ञान उपकरणों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से ब्लड कैंसर जैसी जटिल बीमारियों की त्वरित और सटीक जांच संभव होगी। यह सुविधा देश के चुनिंदा संस्थानों में ही उपलब्ध है।
सिम्स के डीन श्री रमणेश मूर्ति ने कहा कि एनटीपीसी सीपत के सहयोग से अस्पताल में आधुनिक मशीनों की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे जटिल बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर ही संभव होगा और मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।
कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एनटीपीसी सीपत से परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल, सिम्स अधीक्षक डॉ लखन सिंह, एनटीपीसी के श्री जयप्रकाश सत्यकाम,सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने एनटीपीसी सीपत के सीएसआर कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत द्वारा किया गया यह प्रयास क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Admin

Recent Posts

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल   खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…

16 minutes ago
मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

नागदा   अब तक दो इंच बरसात हुई है। हालांकि कृषि विज्ञानियों का कहना है कि…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

36 minutes ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

56 minutes ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…

1 hour ago