भोपाल विकास योजना प्रारूप-2031 में प्राप्त आपत्ति/सुझावों पर सुनवाई 9 अगस्त से

कुल 3005 आपत्ति एवं सुझाव मिले

भोपाल

राज्य शासन द्वारा भोपाल विकास योजना प्रारूप-2031 में उपांतरण के लिये मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश की धारा-19 (2) के अंतर्गत जन-सामान्य से आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने के लिये सूचना का प्रकाशन मध्यप्रदेश राजपत्र में 2 जून 2023 को किया गया था। प्रारूप प्रकाशन से 30 दिवस में 3005 आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त हुए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्राप्त आपत्ति एवं सुझावों पर ऑनलाइन सुनवाई 9 अगस्त से की जायेगी। उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास के.वी.एस. कोलसानी को सुनवाई के लिये अधिकृत किया गया है।

सुनवाई के लिये 9 चेट-रूम तैयार

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मण्डलोई ने बताया है कि ऑनलाइन सुनवाई के लिये संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश, जिला कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल और राज्य नगर नियोजन संस्थान में 9 चेट-रूम तैयार किये गये हैं। सभी आपत्तिकर्ताओं को 320 समूह में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह को चेट-रूम में उपस्थित होने का दिनांक एवं समय सूचित किया गया है। ऑनलाइन सुनवाई 9 अगस्त से 4 सितम्बर 2023 तक होगी। प्रथम चरण में 9 से 11 अगस्त, द्वितीय चरण में 16 से 18 अगस्त, तृतीय चरण में 21 से 25 अगस्त, चतुर्थ चरण में 28 से 29 अगस्त, पाँचवें चरण में 31 अगस्त से एक सितम्बर और छठवें एवं अंतिम चरण में 4 से 5 सितम्बर 2023 तक सुनवाई की जायेगी।

आपत्ति एवं सुझाव देने वाले व्यक्तियों को उनके द्वारा प्रस्तुत आपत्ति में उल्लेखित पते पर पत्र द्वारा भी सूचना भेजी गई है। साथ ही व्हाट्सअप मैसेज तथा ई-मेल द्वारा भी सूचना दी गई है। सुनवाई के लिये पूरी सूची, लिंक तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने की प्रक्रिया को http://mptownplan.gov.in/ वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया गया है। ऐसे आपत्तिकर्ता जिन्हें सुनवाई की सूचना प्राप्त नहीं हुई हो, वह संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश में स्थापित सहायता केन्द्र से सुनवाई की सूचना संबंधी पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसी कारणवश यदि संबंधित आपत्ति/सुझावकर्ता निर्धारित समय पर भाग नहीं ले सके, तो वह 24 घंटे के अंदर मोबाइल नम्बर 9753810032 एवं ई-मेल alpass-tcp@mp.gov.in पर अनुरोध कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को फिर से सुनवाई के लिये अंतिम अवसर दिया जा सकेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

5 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

5 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago