राजधानी को मिलेगी नई रिंग रोड, खर्च होंगे 1100 करोड़, लंबाई 60 किमी

भोपाल

राजधानी में विकास का भी अजीब आलम है। यहां पर एक रिंग रोड अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई है और दूसरी 1100 करोड़ की लागत से बनाने की प्लानिंग की जा रही है।   

शहर में मिसरोद गांव से कोलार के सरदार वल्ललभभाई पटेल मार्ग से होकर नीलबड़-रातीबड़ से बरखेड़ा नाथू और यहां से खजूरी सड़क से आगे तक पूरे शहर के बाहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए नई रिंग रोड बनेगी।

यह रोड मौजूदा पश्चिम रिंग रोड से अलग होगी। नई तय की जा रही रिंग रोड शहर के अंदरूनी क्षेत्रों को जोड़ेगी। इसके लिए करीब 1100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसकी लंबाई 60 किमी होगी। मौजूदा अधूरी रिंग रोड 52 किमी लंबी है।

11 मील के पास आकर रुकी रिंग रोड
 इस समय मौजूदा रिंग रोड 11 मील के पास आकर रुक गई है। यदि इसे मौजूदा स्थिति में बढ़ाते हैं तो ये कोलार के कजलीखेड़ा से केरवा डेम, कलियासोत के जंगल को पार कर बड़ा तालाब के कैचमेंट वाले गांवों से इंदौर रोड की ओर मिलाया जाएगा। कोलार रोड को पार कर अमरनाथ कॉलोनी से मौजूदा सड़कों से नीलबड़-रातीबड़ होकर आगे बरखेड़ा नाथू ओर इंदौर रोड तक जा सकेंगे। इससे लंबा चक्कर बचेगा और शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों से गुजरना नहीं होगा।

दोनों रिंग रोड के बीच एक किमी की दूरी
नई रिंग रोड से मौजूदा रिंग रोड करीब डेढ़ किमी दूर होगी। मिसरोद से मास्टर प्लान रोड में सलैया और आगे कटारा भेल तक पांच किमी रोड प्रस्तावित है। इसे बीडीए तैयार कर रहा है। कटारा-भेल से ये आगे करोंद से बैरागढ़ की ओर बढ़ेगी। इसमें मौजूदा पुरानी सड़कों को मजबूत करने के साथ ही इन्हें चार लेन तक चौड़ा जाएगा।

अभी यह स्थिति
अभी 11 मिल से भौंरी 52 किमी लंबाई की रिंग रोड है
मिसरोद से भौंरी के बीच रास्ता नहीं होने से ये नहीं बन पाई
एमपीआरडीसी 800 करोड़ रुपए में करीब 42 किमी का हिस्सा बनाया जाएगा
मिसरोद से औबेदुल्लागंज, मंडीदीप होते हुए सीहोर रोड को पार कर भौंरी की ओर जुड़ेगा

यह होना है आगे
11 मील से बंगरसिया फोर 6 किमी सड़क का काम शुरू होगा।
16 करोड़ में अयोध्या बायपास सुधारेंगे। इस पर 80 से ज्यादा कॉलोनी कट चुकी हैं।

इनका कहना है
राजधानी के बाहर नई रिंग रोड आने वाले समय की जरूरतों को देख कर प्लान की गई है। इसके लिये प्लानिंग तैयार की गई है जो बाहर से निकलने वाले वाहनों को दूर से ही बायपास देगी।
संजय मस्के, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी भोपाल

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

4 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago