MP में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भोपाल
मध्य प्रदेश में ठंड का दौर शुरू होने लगा है। राज्य के शिवपुरी जिला के पिपरसमा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में सर्द हवाएं चलने लगेंगीं, इससे धीरे-धीरे ठंड़ बढ़ने लगेगी और पारा गिरने लगेगा। आइए जानते हैं बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम का क्या हाल रहा।

भारी बारिश और झोंकेदार हवाओं के आसार
आने वाले दिनों में राज्य में वज्रपात के साथ बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं और भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट का संकेत जारी किया है। 11, 12 और 13 दिसंबर को राज्य के धार, गुना और अशोकनगर में ऐसी स्थिति बन सकती है।

जानिए सबसे ठंडीले इलाकों के तापमान
मौमस विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। वहीं बाकी के इलाकों में मौसम शुष्क ही रहा है। भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। सबसे कम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो पिपरसमा के बाद नीमच के मरुखेड़ा में 7.4, राजगढ़ में 7.6, शाजापुर के गिरवर में 8.6 और सीहोर में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इन इलाकों में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
वहीं इसके उलट सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य चार इलाकों में भी तापमान में अधिकता देखी गई। खरगौन में 30.4, टीकमगढ़ में 29.7, मंडला में 29.6 और तालुन में 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यानी खंडवा और पिपरसमा के तापमान में करीब छह गुना तापमान का अंतर देखने को मिला।

राजधानी भोपाल की स्थिति
राजधानी भोपाल की बात करें तो कल सुबह शहर में आकाश साफ रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय धुंध भी छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। तापमान 27 डिग्री से 8.5 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

5 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago