गांव से शहर तक, आनंद उत्सव के रंग में रंगेगा प्रदेश

भोपाल

राज्य के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी के बीच 'आनंद उत्सव-2025' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और उल्लास का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आनंद विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है।

आनंद उत्सव में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर के खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, चम्मच दौड़, लोक संगीत, नृत्य, नाटक और भजन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की भागीदारी के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम आयोजन स्थल को "आनंद उत्सव स्थल" नाम दिया जाएगा।

आनंद उत्सव का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 14 से 24 जनवरी तक ग्रामीण और नगरीय स्तर पर, दूसरे चरण ने 14 से 24 जनवरी तक विकासखंड स्तर पर, तृतीय चरण में 24 से 28 जनवरी तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में गठित विकासखंडस्तरीय समिति करेगी और प्रत्येक "आनंद उत्सव स्थल" पर कार्यक्रम आयोजन समिति करेगी। सभी स्थलों का पंजीयन और विवरण https://www.anandsansthanmp.in/पर अपलोड किए जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रदेश की 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों में 10 हजार क्लस्टरों पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 'आनंद उत्सव-2025' का उद्देश्य हर वर्ग, उम्र और समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ते हुए परंपरागत खेल और संस्कृति का उत्सव मनाना है। यह केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि सामुदायिक जीवन में खुशी और जुड़ाव का माध्यम बनेगा। आयोजन उल्लास, समरसता और सहभागिता का जीवंत प्रमाण बनेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

7 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago