3 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह आएंगे सतना, विशाल सभा को करेंगे सम्बोधित

भोपाल

3 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह सतना आएंगे। 4 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारिया चल रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार चल रहे मध्य प्रदेश के दौरों के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को सतना आएंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में होंगे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री मझगवां आएंगे। वह सतना जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सतना जिले में 3 दिन तक रहेगी। यात्रा के संयोजक सतना सांसद गणेश सिंह बनाए गए हैं। भाजपा ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में मझगवां में एक विशाल जनसभा भी होगी जिसमें लगभग 1 लाख लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मैहर में 4 सितंबर को सभा

गृह मंत्री अमित शाह के मझगवां दौरे के बाद मैहर में भी 4 सितंबर को एक विशाल सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस सभा में सीएम शिवराज सिंह शामिल होंगे। चर्चाएं तेज हैं कि मैहर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान मैहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मैहर को जिला बनाने संबंधी ऐलान भी कर सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

6 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

6 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

7 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

8 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

8 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

8 hours ago