चार करोड़ के 20 क्विंटल गांजे को जबलपुर पुलिस ने किया जब्त

जबलपुर

 छत्तीसगढ़ से ट्रक में लकड़ियों में छिपाकर हरियाणा जा रहा 4 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा जबलपुर जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले ड्राइवर महेश कुमार निवासी मोदहा जिला हमीरपुर को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चालक से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उड़िसा के सप्लायर काला निवासी उमरकोट एवं वाहन मालिक पलाश राय तथा हरियाणा के बरोली के खिरदार को आरोपी बनाया है।

एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए है। एडीजीपी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में लगातार नशा माफिया के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। रविवार को हाईवे से गांजा सप्लाई की सूचना पर सीएसपी सुनील नेमा, टीआई तिलवारा सरिता बर्मन, टीआई मदनमहल ओपी तिवारी सहित अन्य पुलिस बल को सघन चैकिंग के लिए लगाया गया था। संदेही ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल 3830 को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ट्रक तेजी से भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा।

हरियाणा जा रहा था ट्रक
ट्रक में 2 लोग सवार थे एवं नीलिगरी की लकड़ियां लोड थीं। ट्राला एवं केबिन चैक करने पर गांजा के पैकिट सैलो टेप से चिपके हुए मिले। ट्रक में सवार संदेही मोह. शकील मंसूरी ने पुलिस को बताया कि ट्रक को रायपुर-कर्वधा-चिल्पी-मण्डला से जबलपुर होते हुए हरियाणा ले जा रहे थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

3 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

4 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

5 hours ago