मतदाता कार्ड नहीं मिलने से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे वोटर्स

 भोपाल

जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन राजधानी के सात विधानसभाओं के 30 हजार से अधिक मतदाताओं के वोटर कार्ड अब तक उनके पास नहीं पहुंच पाए हैं। जबकि, विधानसभा चुनाव के बाद जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़े थे, लेकिन अब तक उन मतदाताओं के वोटर कार्ड नहीं बन पाए हैं।

 बताया जा रहा है कि करीब चार महीने के अंदर हजारों लोगों के नए कार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया पूरी गई है। लेकिन करीब 30 हजार से अधिक मतदाताओं के वोटर कार्ड अब भी चेन्नई मे अटके हुए हैंं। ऐसे में यदि मतदाता लोकसभा चुनाव में बगैर मतदाता पत्र के वोट नहीं डाल पाए, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?

यह है नियम
वोटर कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन जमा करने के 45 दिन में यह बनकर मतदाताओं के पास आ जाता है, लेकिन अभी इसमें कई दिनों का समय लग रहा है। कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी तरह आॅनलाइन हो गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्ड चेन्नई में बनाए जाते हैं और वहीं से कार्ड बनकर निर्वाचन शाखा भोपाल में आते हैं। इसके बाद इन्हें स्कैन किया जाता है और फिर भोपाल डाक विभाग को भेज दिया जाता है। जहां से प्रत्येक मतदाता के घर यह पोस्ट कर दिए जाते हैं।

सबसे अधिक मध्य, नरेला, हुजूर और गोविंदपुरा के अटके
जानकारी के अनुसार बीते चार महीने से अधिक समय से अटके वोटर कार्ड को लेकर शहर के हजारों लोग जिला प्रशासन के कई कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिले में 30 हजार से अधिक वोटर कार्ड लंबित हैं। इनके आने के कारण काफी मतदाताओं को राहत मिलेगी। जिले के 30 हजार से अधिक मतदाताओं के वोटर कार्ड अटकने वालों मेंं सबसे अधिक मध्य, नरेला, हुजूर और गोविंदपुरा विधानसभा के शामिल हैं।

अभी कुछ वोटर कार्ड डाक विभाग को सौंप दिए गए हैं। जल्द ही सभी मतदाताओं तक पुहंचाए जाएंगे। वहीं, पिछले कुछ महीनों से वोटर कार्ड बनाने का काम जारी है। कुछ कार्ड पेंडिंग हैं, उन्हें चेन्नई से आने में समय लग रहा है। कार्ड आते ही इन्हें डाक विभाग के द्वारा वितरित कराया जाएगा।
अमन मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी,भोपाल

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago