नए रजिस्ट्रेशन कार्ड व लाइसेंस नहीं बनने से सैकड़ों आवेदक परेशान

भोपाल

भोपाल एनआईसी द्वारा परिवहन व्यवस्था की ऑनलाइन प्रक्रिया को संभालने के बाद लोगों की समस्याओं के समाधान की बजाय इसमें इजाफा होता जा रहा है। राजधानी में करीब डेढ़ महीने से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वाहन ट्रांसफर, नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई काम पेंडिंग हैं। भोपाल में नए कार्ड नहीं बनने से रोजाना सैकड़ों आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय मंत्री ने  7 दिन में समाधान के दिए थे निर्देश
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रकरण मंजूरी के बाद दस्तावेज को एनआईसी द्वारा संचालित वाहन पोर्टल पर अपलोड करना होता है। ऐसे में डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद भी कई काम पेंडिंग रहते हैं। ऐसे में शहर में वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन भोपाल में हुआ है एवं इनके वाहन मालिक ने राज्य में जाकर गाड़ी ट्रांसफर करवाना चाहता हैं, तो उन्हें भोपाल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य है। विभागीय सूत्रों की मानें तो आॅनलाइन प्रोसेस सर्वर डाउन होने की वजह से पूरा नहीं हो पा रहा है। यह हालत तब है जब विभागीय मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परिवहन विभाग के अफसरों को समस्या का समाधान 7 दिन के अंदर करने को लेकर खास निर्देश दिए थे।

ड्राइविंग लाइसेंस प्रकरणों में सबसे ज्यादा समस्या
राजधानी में बीते डेढ़ महीने से सबसे ज्यादा समस्या लर्निंग लाइसेंस एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में आ रही है। आवेदक आॅनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आरटीओ के कार्यालय आते हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते फोटो एवं डिजिटल हस्ताक्षर जैसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है। एनआईसी द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में एक साथ सर्वर प्रणाली लागू करने की वजह से एवं क्षमता से ज्यादा लोड आने की वजह से यह स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि नए कार्ड पेंडिंसी के मामले में 10 हजार से ज्यादा आवेदक परेशान हो रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

5 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago