शिशु मृत्यु दर में सुधार नहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल

तमाम दावों और इंतजामों के बावजूद शिशु मृत्यु दर में सुधार न होने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है। अस्पतालों के एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में भी लगातार मौतें हो रही हैं और विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी इसमें कमी नहीं ला पा रहा है। विभाग की ही एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि पहले नवजातों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जाता है। गंभीर स्थिति होने पर ऐसे बच्चों को सीधे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। इससे नवजातों की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात गुना, मुरैना, रतलाम, सागर, भोपाल व जबलपुर के हैं।

काटजू में 10 माह में 251 ने दम तोड़ा
राजधानी में दो एसएनसीयू काटजू और जेपी अस्पताल में हैं। नवजातों की मौत के जिस अवधि के आंकड़े हैं, उसमें कैलाश नाथ काटजू में दस माह में 1109 नवजातों को भर्ती किया गया, जिसमें से 251 ने दम तोड़ दिया। वहीं गुना में 6550 प्रसव हुए थे। 2643 नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती किया गया, इनमें से 442 ने दम तोड़ दिया। 63 नवजातों के परिजन अस्पताल से ले गए।  मुरैना में 4037 नवजातों में 424 की मौत हो गई।

प्रोटोकाल का पालन नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार एसएनसीयू में प्रोटोकाल का पालन नहीं होता। एक वार्मर में तीन-तीन बच्चे होते हैं। चार नवजातों पर एक स्टाफ नर्स के प्रोटोकाल का भी पालन नहीं हो रहा।

प्रारंभिक उपचार नहीं मिलता
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पता चला है कि जितने बच्चे एसएनसीयू में भर्ती हो रहे हैं, उनमें से 55 से 60 प्रतिशत का जन्म उस अस्पताल में नहीं हुआ है। नवजात की तबीयत बिगड़ी तो पहले स्थानीय स्तर पर इलाज हुआ। गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया और फिर एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। यानी इन बच्चों को प्रारंभिक उपचार नहीं मिला। गंभीर दशा होने में सीधे एसएनसीयू में भर्ती कराए गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

3 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

3 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

3 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

3 hours ago