जेल में बंद आतंकियों की भूख हड़ताल जारी, डॉक्टरों को भी नहीं लगाने दे रहे हाथ

भोपाल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) जेल में बंद आतंकियों की मनमानी जारी है. यहां अपनी बातें मनवाने के लिए स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के चार आतंकी भूख हड़ताल कर रहे हैं. यह आतंकी न तो डॉक्टरों को हाथ लगाने दे रहे हैं और न ही खाने पीने को तैयार हैं. आतंकी कमरुद्दीन-अबु फैजल की हालत नाजुक है. बुधवार की रात कमरुद्दीन और अबु फैजल कई घंटे तक बेहोश रहे. डॉक्टरों ने उन्हें ड्रिप से ग्लूकोस दिया, तब देर रात को उन्हें होश आया, लेकिन होश में आते ही आतंकियों ने ड्रिप निकाल दी.

आतंकियों ने डॉक्टरों को हाथ लगाने के लिए सख्ती से मना कर दिया है. भोपाल जेल में बंद चारों आतंकी जेल में न्यूज पेपर, लाइब्रेरी, सामूहिक नमाज और घड़ी देने की मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं. जेल सरोज मिश्रा के अनुसार आठ अगस्त से अबू फैसल, कमरूद्दीन, कामरान और शिवली ने एक-एक कर भूख हड़ताल की शुरुआत की थी. जेल नियमों के हिसाब से चारों ने भूख हड़ताल की लिखित सूचना दी थी. इन आतंकियों की भूख हड़ताल 70 दिनों से जारी है. जेल प्रशासन ने नियम अनुसार उन्हें चेतावनी लेटर जारी किया, बावजूद इनकी भूख हड़ताल जारी है.
 
डॉक्टरों का सहयोग नहीं कर रहे डॉक्टरों का सहयोग नहीं कर रहे
हालातों को देखते हुए हमने उनकी मुलाकात और चिठ्ठी लिखने पर रोक लगा दी है. जेलर के अनुसार आतंकी डॉक्टरों का सहयोग नहीं कर रहे हैं. हाथ लगाने भर से ही भड़क जाते हैं. भूख हड़ताल की वजह अबु फैजल और कमरुद्दीन इतने कमजोर हो चुके हैं कि कई बार वो बेहोश भी हो चुके हैं. बेहोशी की हालत में उन्हें ड्रिप दी जाती है. बताया जा रहा है कि 14 दिनों से चारों आतंकियों ने पानी भी त्याग दिया है, जिससे उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ रहा है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

13 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

22 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

39 minutes ago
मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

भोपाल  मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…

40 minutes ago
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

13 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

13 hours ago