देश-विदेश

UP : लखनऊ में बुखार के 1100 से अधिक मरीज, डेंगू से महिला की मौत, बेटा-बेटी अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में बृहस्पतिवार को डेंगू के 38 नए मरीज मिले। लखनऊ में इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 1100 पार कर चुका है।डेंगू से ग्रस्त महिला की गुरुवार को मौत हो गई। वह चार दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थी। डेंगू की चपेट में आए बेटा-बेटी भी अस्पताल में हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है डेथ ऑडिट में मौत की असल वजह साफ होगी।दुबग्गा की हयातनगर कॉलोनी निवासी संजू (43) को दस दिन पहले तेज बुखार आया। डेंगू की जांच कराई तो पॉजिटिव निकलीं। प्लेटलेट्स 30 हजार से नीचे आ गईं तो कल्याण हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद हालत और बिगड़ गई। इसके बाद वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत बाद अस्पतालवालों ने दिल का दौरा पड़ने की बात कहकर लॉरी भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि लॉरी भेजने के दौरान संजू के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उनका बेटा पारस व बेटी रिचा भी डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू से चार मरीजों की जान जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में एक की ही मौत हुई है। बुखार से सात मरीजों की जान गई है।

38 नए मरीज मिले, लखनऊ में  1100 से अधिक मरीजलखनऊ में बृहस्पतिवार को डेंगू के 38 नए मरीज मिले। लखनऊ में इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 1100 पार कर चुका है। अलीगंज, इंदिरानगर, एनके रोड व सिल्वर जुबली इलाके से पांच-पांच मरीज मिले। चंदरनगर व चिनहट में चार-चार, टूडियागंज और रेडक्रॉस इलाके में तीन-तीन केस मिले। गोसाईंगज व काकोरी में एक-एक मरीज मिला। 14 घरों में मच्छर पनपने की स्थितियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। फैजुल्लागंज के अन्नपूर्णानगर निवासी मोहित और बबीता समेत तीन डेंगू पॉजिटिव हैं। कई लोग तेज बुखार से ग्रस्त हैं।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

13 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

22 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

39 minutes ago
मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

भोपाल  मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…

40 minutes ago
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

13 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

13 hours ago