जिला भ्रमण के दौरान नर्सरियों को देखने मैं स्वयं जाऊँगा: मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल  
सामाजिक न्याय, दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि वे जिला भ्रमण के दौरान स्वयं नर्सरियों का निरीक्षण करेंगे और नर्सरियों को बेहतर बनाने के लिये प्रयास करेंगे। मंत्री श्री कुशवाह गुलाब उद्यान में आयोजित दो दिवसीय नर्सरी उन्नयन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि कार्यशाला और प्रशिक्षण ऐसी गतिविधियाँ हैं जिनमें प्रदेश के सभी विभागीय अधिकारियों को परस्पर एक-दूसरे से अनुभव और कार्यों को साझा करने का प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को बनाने में मैदानी अधिकारियों से मिले फीडबैक का अहम स्थान होता है। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि पिछले दिनों ग्वालियर में उन्होंने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। नर्सरी में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने नर्सरी की देखभाल करने वालों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करें। विभागीय नर्सरियों को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया ने विभाग में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। संचालक उद्यानिकी श्रीमती निधि निवेदिता ने बताया कि विभाग में लगभग 300 नर्सरियाँ हैं। नर्सरियों के उन्नयन के लिये विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। पौध उत्पादन की नवीन तकनीक विकसित की जा रही है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के मानक अनुसार पौध तैयार करने के लिये नर्सरियों में आधुनिक सुविधाएँ स्थापित की गई हैं। नर्सरियों के स्टॉफ को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

57 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

57 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago