मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

 मुख्यमंत्री की सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की प्रतिबद्धता हुई साकार

रायपुर, 
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव प्रदेशभर में दिखाई दे रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज लोगों के लिए भरोसे का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पतगवा के निवासी श्री सेवक राम की सफलता की कहानी इसी सुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण है। श्री सेवक राम  अपने बच्चों के जाति एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लंबे समय से संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। आवेदन करने के बावजूद विभिन्न कारणों से उनके बच्चों के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे थे। इससे बच्चों को शैक्षणिक सुविधाओं, शासकीय योजनाओं तथा अन्य आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार प्रयासों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से परिवार चिंतित था।
आखिरकार श्री सेवक राम ने अपनी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई की। परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर उनके बच्चों का जाति प्रमाण पत्र स्वीकृत कर जारी कर दिया गया। वर्षों से लंबित समस्या का इतने कम समय में समाधान होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
अपनी समस्या के त्वरित निराकरण से भावुक हुए श्री सेवक राम  ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का इतना शीघ्र समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले कई प्रयासों के बावजूद काम नहीं हो पाया था, लेकिन सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने के बाद प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध राहत प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम हेल्पलाइन 1076 केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने वाला एक प्रभावी सुशासन तंत्र बन चुका है, जो प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को लगातार मजबूत कर रहा है।

Admin

Recent Posts

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

52 minutes ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

2 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…

2 hours ago
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…

3 hours ago
CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…

3 hours ago