प्रदेश में आज तूफान ‘मिचौंग’ का असर, जबलपुर-शहडोल संभाग में आंधी-बारिश का अनुमान; दो दिन एक्टिविटी

भोपाल

तूफान 'मिचौंग' का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश का अनुमान है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले सुबह घना कोहरा भी रहेगा। इससे पहले सोमवार को दिन में फिर से ठंडक बढ़ गई। भोपाल में तापमान 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया। सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शिवपुरी में 1 इंच से अधिक बारिश हो गई।

अगर आप अगले दो दिनों में हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ये मौसम का अलर्ट आपके लिए है. तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद बने हालात खराब हो गए हैं, चेन्नई समेत प्रदेश के कई इलाकों में जारी बारिश के कारण पानी भरा गया है. पांच दिसंबर को चक्रवात तूफान आंध्रप्रदेश के समुद्र तट से टकराएगा. फिलहाल तूफान मिचौंग का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है, यही कारण है कि मौसम विभाग ने 2 दिन(आज और कल) के लिए बारिश और आंधी का असर जारी किया है.

एमपी में तूफान मिचौंग का असर: एमपी में आज और कल तूफान मिचौंग का असर देखने को मिलेगा. दरअसल मौसम विभाग ने प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश और बारिश के पहले आंधी की आशंका जताई है. इसके अलावा राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते सुबह धुंध और कोहरा रहेगा. बता दें कि सोमवार से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है.

कहां कैसा रहा तापमान: बात करें सोमवार के तापमान की तो राजधानी भोपाल में तापमान लुढ़ककर 4.9 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका ग्वालियर रहा. ग्वालियर का तापमान जहां 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं शिवपुरी में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आवागमन पर रोक : तूफान मिचौंग को लेकर कई तरह के अलर्ट जारी किए गए है, ऐसे में फ्लाइट को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें, एमपी में तीन एयरपोर्ट हैं, जहां से चेन्नई एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलती है, इनमें भोपाल, इंदौर, और जबलपुर एयरपोर्ट शामिल हैं. चक्रवात के बाद बने हालात से चेन्नई हवाई अड्डे के संचालन पर रोक लगा दी गई है. ये रोक सुबह 9 बजकर 40 मिनट से 11 बजे तक रहेगी. इस हवाई अड्डे पर उतरने वाली करीबन 70 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. एयरपोर्ट के रनवे और टरमैक को पूरी तरह बंद कर दिया है. साथ ही कई फ्लाइट डिले रहेंगी. इसी के साथ मौसम में आए बदलाव को लेकर एयरपोर्ट की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. घरेलू फ्लाइट के लिए (9841491066) नंबर जारी किया गया है.

 की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया है कि "सभी पैसेंजर सूचित किया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आवागमन पर रोक लगा दी गई है."

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

11 minutes ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

11 minutes ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

13 minutes ago
CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज एमसीबी/ स्वच्छ भारत…

18 minutes ago
CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया…

20 minutes ago
CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह…

22 minutes ago