छत्तीसगढ़

CG : ITBP ने आदिवासी युवा युवतियों को करवाया भ्रमण

नारायणपुर। नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार जिला कांकेर के तत्वाधान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा 15वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अर्न्तगत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में पडने वाले दूर-दराज के नक्सल प्रभावित गांवों के 30 आदिवासी युवाओं जिनमें से 20 युवतियों एवं 10 युवको को पश्चिम दिल्ली भ्रमण करने हेतु चयनित किये गए युवाओं को 53वीं वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस के संरक्षण में 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक पश्चिम दिल्ली में भ्रमण करवाया जाएगा। प्रस्थान होने से पूर्व 1 दिसंबर को सामरिक मुख्यालय जेलवाड़ी में सुमित रावत, द्वितीय कमान 53वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने भ्रमण दल को सम्बोधित करते हुये इन युवाओं को भ्रमण के दौरान विभिन्न किया-कलापों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के विकास और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बाहर भ्रमण कर वह कई अन्य स्थानों के आधुनिक और आर्थिक विकास, संस्कृति, कला, पहनावा और कई अन्य पहलुओं के बारे में जान सकते हैं जिससे चरमपंथी विचारधारा, गतिविधियों के प्रति मानसिकता में बदलाव तथा राष्ट्रवाद के प्रति जागरुक किया जा सकता है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस स्कार्ट के नेतृत्व में इस दल को 2 दिसंबर 2023 को सामरिक मुख्यालय 53 वीं वाहिनी से प्रस्थान करवाया गया।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

6 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

6 hours ago