महाविद्यालय के छात्र छात्राओ को वर्तमान में सायबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां: थाना प्रभारी

  अनूपपुर
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को पुलिस द्वारा बताया गया कि आज के वर्तमान दौर में मोबाईल एवं इंटरनेट का सभी को उपयोग करना होता है जिसके चलते अनेको लोग सायबर अपराध के शिकार हो रहे है, जैसे सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम, फेसबुक आदि पर फर्जी आई.डी.बनाकर अश्लील फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करना, इंटरनेट बैकिंग से संबंधित ओ.टी पी. मांगा जाकर फ्राड करना, ए.टी.एम, क्लोनिंग, लाटरी का लालच देकर फ्राड करना, नौकरी का लालच देकर आनलाईन फ्राड करना, डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ब्लेकमेल करने जैसे अपराध घटित हो रहे है।

उक्त सायबर अपराधों से बचने के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा स्वयं की सजगता है। छात्र छात्राओं को बताया गया कि सोशल मीडिया जैसे इन्स्टाग्राम, फेसबुक आदि पर व्यक्ति सूचनाये (मोबाईल नम्बर, जन्मतिथि, फैमली डीटेल आदि) शेयर न करें। फेसबुक एकाऊण्ट में Two Factor Authantication एक्टिवेट रखे। सोशल मीडिया में प्रायवेसी हेतु सभी सेटिंग को लागू करें, अनजान नम्बरो से बातचीत एवं फ्रेण्ड रिकवेस्ट से बचें। किसी भी लालच में आकर ओ.टी.पी. शेयर न करें। भारत के बाहर से आने वाले अनजान विदेशी काल को स्वीकार न करें। किसी भी प्रकार की सायबर संबंधी अपराध घटित होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायें एवं नजदीकी पुलिस थाना अथवा सायबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी रिपोर्ट तत्काल दर्ज कराये जिससे धोखाधड़ी कर निकाले गये धनराशि को रोका जाकर नुकसान बयाया जा सकें। सजगता में ही सायबर सुरक्षा है का नारा दिया जाकर उक्त कार्यक्रम में सायबर सुरक्षा की जानकारियां प्रदान की गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

14 minutes ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

48 minutes ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

55 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

1 hour ago
रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

2 hours ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

2 hours ago