सॉर्टेड सीमन का प्रयोग कर पशुओं की नस्ल सुधार करें: राज्यमंत्री पटेल

भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अन्तर्गत संचालित गोकुल ग्राम, पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, रतोना, सागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सॉर्टेड सीमन का प्रयोग कर पशुओं की नस्ल सुधार एवं बछिया प्रजनन पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिए कि प्रक्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए प्रक्षेत्र की संपूर्ण भूमि का समुचित उपयोग हो, इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाए। साथ ही उच्च नस्ल के पशुओं को क्रय करने संबंधी कार्ययोजना भी प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रक्षेत्र के आय-व्यय की समीक्षा भी की।

प्रबंधक डॉ. आर.के. गौतम ने बताया कि प्रक्षेत्र 500 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसमें से 200 एकड़ कृषि योग्य और 200 एकड़ बीड़ एरिया हैं। शेष में अधोसंचरना एवं पशु चारागाह स्थित है। तरल नाइट्रोजन संयंत्र प्रबंधक डॉ. डी.डी. चढ़ार को गोबर गैस संयंत्र से गैस उत्पादन के संबंध में निर्देशित किया गया। राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा प्रक्षेत्र पर कार्यरत श्रमिकों को समय पर वेतन भुगतान के निर्देश दिये।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

54 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

1 hour ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

1 hour ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

1 hour ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

1 hour ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

2 hours ago