ग्वालियर में युवती से रेप, धर्म बदलने और गोमांस खिलाने किया टॉर्चर!

ग्वालियर.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि समुदाय विशेष के एक शख्स ने 3 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान उसे गौ मांस खिलाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। युवती का कहना है कि वह प्रताड़नाओं को नहीं झेल सकी और आखिर में थाने पहुंचकर कानून से मदद की गुहार लगाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के लोग थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि 3 साल पहले उसके पड़ोस में ही रहने वाला विशेष समुदाय का एक युवक उसे डरा धमका कर अपने साथ ले गया था। उसने युवती को धमकी दी थी कि यदि वह उसके साथ नहीं जाएगी तो उसका नाम लिखकर सुसाइड कर लेगा जिससे उसके माता-पिता और भाई को जेल की हवा खानी पड़ेगी। इससे वह डर गई। युवक उसे अपने साथ ले गया और 3 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि युवक ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए। आरोपी के घर वाले भी युवती के साथ मारपीट करते थे। बीती रात भी पीड़िता के साथ मारपीट हुई थी। युवक की बीवी और बहन ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। ऐन मौके पर मकान मालिक के आने से लड़की की जान बच सकी। सीएसपी शोभा श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर से आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती का कहना है की शादी से पहले उसकी युवक से बात होती थी। युवक की शादी के बाद उसने उससे बात करना बंद कर दिया था। फिर भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। धमकी देकर उसे जबरन ले गया। सीएसपी शोभा श्रीवास्तव ने कहा- पीड़िता का कहना है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी वजह से उसने थाने में शिकायत की है। हमने धारा 376 के साथ ही आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी मारपीट और धर्म परिवर्तन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन की कथित घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बहोड़ापुर थाने पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिस तरह गुना में अमानवीय कृत्य के बाद आरोपी का घर तोड़ा गया। उसी तरह ग्वालियर में भी आरोपी के घर को तोड़ने की कार्रवाई की जाए। साथ ही युवक को फांसी की सजा दी जाए। यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो हिंदू जागरण मंच सड़कों पर उतरेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

3 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

4 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

4 hours ago