इंदौर में कानून के रक्षक बने भक्षक, वकीलों ने थाने का घेराव, हंगामा और थाना प्रभारी पर किया हमला

इंदौर

शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने तीन वकीलों पर एक बुजुर्ग से मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन इसके बाद मामला और बिगड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में तीन वकील एक बुजुर्ग को पीटते साफ दिखाई दे रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन जब यह मामला सामने आया, तो वकीलों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में वकील परदेशीपुरा थाने का घेराव करने पहुंचे। उनका आरोप था कि पुलिस ने गलत मुकदमा दर्ज किया है। विरोध बढ़ता गया और वकीलों ने इंदौर हाईकोर्ट चौराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक शहर में यातायात बाधित रहा। विवाद को सुलझाने पहुंचे तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव पर वकीलों ने शराब के नशे में होने का आरोप लगाकर उन्हें बुरी तरह घेर लिया। इस दौरान वकीलों ने थाना प्रभारी को खदेड़ दिया और उनके साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचे एसीपी की वर्दी तक फट गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने थाना प्रभारी को किसी तरह बचाकर थाने में सुरक्षित पहुंचाया।

थाना प्रभारी मेडिकल जांच के लिए तैयार

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वह नशे में नहीं थे और इस आरोप को साबित करने के लिए वह किसी भी मेडिकल जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले ही वह पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलकर लौटे थे, लेकिन उसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा कर दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर कानून के रक्षक ही कानून हाथ में लेंगे, तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा? क्या पुलिस वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी या यह मामला ऐसे ही दबा दिया जाएगा?

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

2 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

2 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

3 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

3 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

3 hours ago