मप्र में पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स की मार का असर गुजरात सीमा से सटे पंप संचालकों का पड़ रहा

अलीराजपुर
मप्र में पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स की मार का असर गुजरात सीमा से सटे पंप संचालकों का पड़ रहा है। मप्र में दाम इतने अधिक हो गए हैं कि अब यहां के लोग गुजरात में ही एकमुश्त पेट्रोल-डीजल भरवाना पसंद कर रहे हैं। इस कारण जिले के सीमावर्ती क्षेत्र छकतला, चांदपुर, कट्ठीवाड़ा, चंद्रशेखर आजादनगर सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। दूसरी ओर सीमा के उस पार गुजरात के पंपों पर भारी भीड़ नजर आती है। छकतला, आज़ादनगर व चांदपुर की सीमा से सटे गुजरात के पेट्रोल पंप संचालक जमकर चांदी काट रहे हैं। छकतला से गुजरात के कंवाट की दूरी 13 किमी है। वहीं चांदपुर से महज चार किमी दूरी पर गुजरात का पेट्रोल पंप है।

इसी तरह आजाद नगर से गुजरात सीमा भी पास ही है। चूंकि यहां के लोगों का चिकित्सा, खरीदारी सहित अन्य कामों से गुजरात आना-जाना लगा ही रहता है, इसलिए अधिकांश लोग वहां से ही पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं। गुजरात में इस समय पेट्रोल की कीमत मप्र से करीब 13.25 रुपये और डीजल की 2.81 रुपये कम है।
दाम में अंतर इतना ज्यादा है कि जो वाहन चालक एक बार में अधिक ईंधन खरीदते हैं, उन्हें गुजरात में यह काफी सस्ता पड़ रहा है। यही वजह है कि मप्र के स क्षेत्र सीमावर्ती क्षेत्र में पंप संचालक खाली बैठे हैं।

मप्र में टैक्स की सबसे ज्यादा मार
यूं तो मप्र और गुजरात दोनों ही जगह भाजपा की सरकार है। हालांकि, गुजरात की तुलना में मप्र में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की मार कहीं ज्यादा है। मप्र पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक कर वसूलने वाले राज्यों में शुमार है।

पेट्रोल पंप एजेंसी लेने वाले परेशान
स्थानीय पंप संचालक कहते हैं कि दाम में यह अंतर आज से नहीं, अरसे से है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र में पंप की एजेंसी लेने वाले परेशान हैं। नाम मात्र को ही यहां पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती है। पंप का संचालन तक मुश्किल हो रहा है। सरकार को इस दिशा में सोचना चाहिए।

गुजरात के पंपों पर सस्ते पेट्रोल-डीजल के बोर्ड
गुजरात के पंप संचालकों ने वाहन चालकों को आकर्षित करने के लिए अपने यहां बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए हैं कि यहां मप्र से सस्ता पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। जाहिर है मप्र में टैक्स की मार की फायदा वहां के पंप संचालक उठा रहे हैं। जिले के आजादनगर, कट्ठीवाड़ा, चांदपुर, छकतला, बरझर जैसे सीमावर्ती गांवों के लोगों का भी अपने निजी कामों से गुजरात आना-जाना बना ही रहता है। इन इलाकों के लोग भी गुजरात में ही ईंधन भरवाना पसंद करते हैं। गुजरात जाने पर अगर कोई बाइक सवार एकमुश्त आठ लीटर पेट्रोल खरीदता है तो उसे करीब 100 रुपये की बचत हो जाती है। वहीं डीजल की बात करें तो 25 लीटर डीजल लेने पर 50 रुपये से अधिक बच जाते हैं। जाहिर है, आम लोग इतनी राशि बचाना ही चाहेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि मप्र सरकार को भी गुजरात की तरह कर में कटौती करनी चाहिए। इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

37 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

54 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

59 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

1 hour ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

1 hour ago