रतलाम में प्रधान आरक्षक को मारकर लाश ठिकाने लगाने जा रहे थे, गांव वालों ने पकड़कर धुना

रतलाम

 जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम मोरिया के समीप रूपनिया डेम में एक व्यक्ति का शव ठिकाने लगाने जा रहे तीन व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा उनकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे तथा तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान 32 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक गुलाबसिंह पंवार निवासी ग्राम डाबड़िया राजपूत थाना तराना जिला उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम मोरिया के समीप रूपनिया डैम में कुछ व्यक्ति कार में एक व्यक्ति का शव लेकर उसे ठिकाने लगाने पहुंचे थे।

    तभी गांव के चौकीदार ने उन्हें देख लिया तो आरोपित कार लेकर वहां से भागे। वे कार लेकर पास के गांव रणायरा गुर्जर होकर जा रहे थे तभी रास्ते में कार खराब होकर रूक गई।

    इसी बीच आरोपित कार से उतरे तथा कार छोड़कर भागने लगे। ग्रामीण उन्हें भागता देख कार के पास पहुंचे तो उसमें एक व्यक्ति का शव था।

    सूचना मिलने पर जावरा ग्रामीण एसडीओपी संदीप मालवीय, एसआई शिवेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को हिरासत में ले लिया।

जीप के सामने आकर ग्रामीणों को सौंपने की मांग

    पुलिस आरोपितों को बैठाकर जीप से ले जाने लगी तो ग्रामीण जीप के सामने आकर आरोपितों को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे।

    एक एसआई पुलिस जीप के बौनट पर बैठकर गुस्ताएं ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करने लगे।

    वे ग्रामीणों को आरोपितों को पकड़ने के लिए धन्यवाद देते हुए कहने लगे कि आपके सहयोग से ही आरोपित पकड़ में आए है।

    आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण शांत हुए तथा पुलिस आरोपितों को जीप से रिंगनोद थाने पर ले गई।

पूछताछ की जा रही है

    प्रारंभिक पूछताछ में एक आरोपित द्वारा किसी महिला पर बुरी नजर रखने की बात को लेकर घटना सामने आई है। हत्या किस स्थान पर की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है। शव जावरा के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। आरोपितों तों से पूछताछ की जा रही है-संदीप मालवीय, एसडीओपी जावरा

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

14 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

28 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

39 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

44 minutes ago
सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…

49 minutes ago