Ujjain में महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

 उज्जैन

उज्जैन के चिमनगंज मंडी इलाके की रतन एवेन्यू कॉलोनी में सीमा त्रिवेणी (37) ने जहर पीया, इसके बाद अपने दो बच्चों (बेटा – बेटी) को भी पिला दिया। रविवार देर रात महिला की मौत हो गई। दोनों बच्चे चरक अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के समय पति घर से बाहर थे।चिमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब तीन बजे एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बच्चों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। महिला नीमच के मनासा की रहने वाली है। उज्जैन में भी रतन एवेन्यू में उसका एक मकान है। जहां रविवार रात को ही वह सास व दो बच्चों के साथ पहुंची थी। जहर खाने के बाद महिला के पुत्र ने ही पिता व स्वजन को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि सीमा पत्नी कमल त्रिवेदी निवासी मनासा नीमच रविवार को अपनी सास व दो बच्चे माही उम्र 10 वर्ष व अक्षत उम्र 13 वर्ष के साथ उज्जैन आई थी। यहां महिला का रतन एवेन्यू में घर है।

रात करीब तीन बजे महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने अपने बच्चों को भी जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ने लगी।

पुत्र अक्षत ने अपने पिता कमल व स्वजन को फोन कर जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी। इस पर सास तीनों को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

महिला ने अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ क्यों खाया, स्वजन इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

रायपुर  जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…

14 minutes ago
उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी)  क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…

20 minutes ago
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी, जेवर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी, जेवर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

भोपाल  त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…

30 minutes ago
विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…

52 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…

52 minutes ago
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

1 hour ago