रायपुर शराब घोटाला केस में सोमवार को जेल में बंद पूर्व रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने एक बार फिर टुटेजा की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। अब वे 3 जून तक जेल में रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी की जमानत याचिका भी कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है।
ईडी पूछताछ में कई और लोगों के नाम आये सामने
ईडी ने शराब घोटाले मामले को लेकर पूछताछ की थी और एजेंसी का कहना है कि, हमें बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हें ईडी समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है। ईडी ने आगे कहा कि, टीम को टुटेजा के पास से कई डिजिटल डिवाइस मिले हैं। जिनके डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…
जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…
रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…
ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…
कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…