इंदौर : रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दूसरे शहरों से भी पहुंचे लोग

इंदौर

इंदौर में बाबा रणजीत हनुमान का स्वर्ण रथ सुबह करीब 11.15 बजे मंदिर परिसर पहुंचा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास​ का दावा है कि​​​​​​ सोमवार सुबह 5 बजे निकली बाबा रणजीत का प्रभात फेरी में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए।

बाबा का शहरभर में 200 से ज्यादा मंचों पर स्वागत हुआ। भक्त नाचते-गाते जय रणजीत के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। प्रभात फेरी में ​​​​​​बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

मंदिर से जुड़े भक्त मंडल के सदस्यों के अनुसार इस यात्रा के शुरुआती वर्ष में पुजारी और कुछ भक्त भगवान की तस्वीर हाथ में लेकर परिक्रमा लगाते थे। इसके बाद 1985 से प्रभातफेरी ठेले पर निकालना शुरू की गई। उस दौरान महूनाका चौराहा तक यात्रा निकाली जाती थी।

2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई

इसके बाद 2008 में बग्घी पर यात्रा निकाली गई। फिर भक्तों ने बाबा के लिए रथ बनाने का संकल्प लिया और 2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई, तब तक भक्तों की संख्या सामान्य थी, लेकिन 2016 में अचानक संख्या कई गुना बढ़ी और 50 हजार से ज्यादा भक्त प्रभातफेरी में शामिल हुए।

आसपास के शहरों के भक्त भी आते हैं

इसके बाद से भक्तों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है। मुख्य पुजारी दीपेश व्यास बताते हैं कि अब बाबा की प्रभातफेरी की पहचान देशभर में है। शहर के साथ ही आसपास के शहरों से भी भक्त इसमें शामिल होने आते हैं। मार्ग में रहने वाले लोगों के यहां उनके नाते-रिश्तेदार यात्रा के एक-दो दिन पहले आ जाते हैं ताकि प्रभातफेरी में शामिल हो सकें।

पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया

रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह पांच बजे निकाली जा रही प्रभातफेरी में झांकियां, भजन मंडलों के वाहन, बग्घी, रथ शामिल हैं। इन्हें क्रमबद्ध करने में रविवार रात 10 बजे से मंडल के सदस्य जुट गए थे। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया गया है। प्रभातफेरी महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग से मंदिर आएगी।

प्रभातफेरी के बाद रक्षा सूत्रों का वितरण

रणजीत अष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को बाबा का महाभिषेक सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में हवन-पूजन के बाद विभिन्न औषधियों और द्रव्यों से किया गया। इसके बाद भगवान का शृंगार हुआ।

इस अवसर पर विधि-विधान से सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया गया। इन रक्षा सूत्रों को प्रभातफेरी के बाद मंदिर से निश्शुल्क वितरित किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

8 minutes ago
CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…

12 minutes ago
CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

25 minutes ago
CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

35 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

39 minutes ago