इंदौर एयरपोर्ट को मिली हाईटेक उड़ान: टर्मिनल-1 का रविवार को भव्य लोकार्पण

इंदौर

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रविवार को टर्मिनल-1 और अन्य सुविधाओं का लोकार्पण नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा वर्चुअल रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर दो टर्मिनल की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी और वर्तमान टर्मिनल पर यात्री दबाव भी कम होगा। हालांकि टर्मिनल-1 से उड़ानों की शुरुआत अप्रैल से होगी और यहां से छोटे विमानों का संचालन किया जाएगा।

सस्ती दरों पर मिलेगी सुविधा

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को चाय, नाश्ते और पानी की बोतल पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। रविवार से उड़ान कैफे की शुरुआत होने जा रही है, जहां 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में पोहा और 10 रुपये में पानी की बोतल मिलेगी। इसके लिए पहले यात्रियों को 100 से 300 रुपये तक चुकाने पड़ते थे।

लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं भी शुरू

टर्मिनल-2 में यात्रियों के लिए लाइब्रेरी शुरू की जा रही है, जहां विभिन्न लेखकों की किताबें पढ़ी जा सकेंगी। यात्री इन किताबों को उड़ान के दौरान भी साथ ले जा सकेंगे और अपने गंतव्य एयरपोर्ट पर जमा कर सकेंगे।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

साथ ही इंटरनेट सुविधा और प्रतीक्षा क्षेत्र की सौगात भी यात्रियों को मिलेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

स्व सहायता समूह को मिलेगा अवसर

स्व सहायता समूह द्वारा अपना स्टाल भी टर्मिनल में शुरू किया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

यात्रियों को फायदा होगा

सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि टर्मिनल-1 और अन्य सुविधाओं का लोकार्पण 29 मार्च को उड्डयन मंत्री द्वारा किया जाएगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा और एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में भी विस्तार होगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

12 seconds ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

7 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

8 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

11 minutes ago
CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…

14 minutes ago
CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…

16 minutes ago