इंदौर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, पांच पटवारी और आरआई हुए निलंबित

इंदौर
इंदौर कलेक्टर ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवेन्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. इंदौर कलेक्टर ने विभाग के पांच पटवरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इंदौर में सात दिन पहले कलेक्टर ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट का दौरा किया था. दौरे के एक सप्ताह बाद रविवार को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई की. इस मामले में उन्होंने पांच पटवारियों और एक आरआई को निलंबित कर दिया.

पांच पटवारी और आरआई निलंबित
अपने तेज तर्रार लहजे के लिए मशहूर आईएएस अफसर आशीष सिंह ने सरकारी ढर्रे को सुधारने के लिए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. उन्होंने राजस्व विभाग के एक दो नही बल्कि पांच पटवारियों और एक आर आरआई को निलंबित कर दिया है. इंदौर कलेक्टर ने जिन पटवारियों को निलंबित किया है, उनमें उनमें  रोशिता तिवारी (मल्हारगंज), हरीश शर्मा (मल्हारगंज), ओम परवार (बिचौली हप्सी), प्रभुदयाल मुकाती (जूनी इंदौर) और नितेश राणा (राऊ) शामिल हैं. निलंबित कर्मचारियों में रोशिता तिवारी और हरीश शर्मा को भू अभिलेख में अटैच किया गया. ओम परवार को हातोद, प्रभुदयाल मुकाती को महू और नितेश राणा को देपालपुर अटैच किया गया है. आरआई सुबोध टैनी को सस्पेंड किया गया है.

निलंबन की क्या है वजह?
जिन लोगों पर गाज गिरी है, इन 6 के खिलाफ लेन-देन को लेकर कई शिकायतें कलेक्टर और अन्य अफसरों को लगातार मिल रही थीं. प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद पाया कि कई कामों थोड़े से रिमार्क्स के कारण काफी समय से रोका गया था. जिनको लेकर भ्रष्टाचार को संदेह हो रहा था. इसके अलावा ये भी पता चला था कि कई कामों को इसलिए रोका गया था, क्योंकि संबंधितों से समय पर उन्हें घूस नहीं मिली थी. ये लोग नामांकन, बटांकन, सीमांकन से जुड़े कामों को लेकर काफी परेशान कर रहे थे.

जांच के बाद अन्य पर गिर सकती है गाज
निलंबित कर्मचारी घूस लिए बिना कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाते थे. जानकारों का कहना है कि इसके अलावा भी इनके खिलाफ अभी और भी कई शिकायतों की जांच चल रही है. जांच के बाद कई अन्य खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

29 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

35 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

39 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

44 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

49 minutes ago