भाजपा का संकल्प-पत्र अगले पांच वर्ष का विजन डाक्यूमेंट है: डॉ. मोहन यादव

भोपाल
यह संकल्प-पत्र अगले पांच वर्ष के विकास का विजन डाक्यूमेंट है। इस संकल्प-पत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अगले पांच वर्ष सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का है। यह विजन डाक्यूमेंट भी भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जारी किया है, जो यह बताता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दलित, वंचित, शोषित व सर्वहारा वर्ग के लिए भाजपा सरकार आगे लगातार कार्य करती रहेगी। संकल्प-पत्र में जो बाते कही गई हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन सभी बातों को पूरा करेगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प-पत्र (मोदी जी की गारंटी) को लेकर प्रदेश कार्यालय में मीडिया को बाइट देते हुए कही।

संकल्प-पत्र में 2047 का विकसित भारत निहित है – श्री विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म-जयंती पर अपना संकल्प-पत्र जनता के सामने प्रस्तुत किया है। इस संकल्प-पत्र को लेकर हम सब संकल्प ले सकते हैं कि अगले पांच वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सेवा, सुशासन को समर्पित होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस संकल्प-पत्र में 2047 का विकसित भारत निहित है। भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती है उस संकल्प को पूरा करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस दिशा में काम करेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

15 minutes ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

19 minutes ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

24 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

27 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

28 minutes ago