इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में भक्तों को अब प्रसाद के रूप में मिलेंगे अलग-अलग तरह के लड्डू

 इंदौर
खजराना गणेश मंदिर आने वाले भक्तों को अब प्रसाद के तौर पर अलग-अलग तरह के लड्डू मिलेंगे। इतना ही नहीं प्रसाद के पैकेट भी नई डिजाइन से तैयार किए जा रहे हैं। इन रंगीन बाक्स पर प्रसाद में उपयोग होने वाली सामग्री की जानकारी के साथ ही मानक भी दिए जाएंगे।

मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार दीपावली के बाद प्रसाद की नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। गत माह तिरुपति मंदिर के प्रसाद में अमानक पदार्थ मिलने का मामला सामने आने के बाद खजराना प्रबंध समिति ने भी अपने प्रसाद की गुणवत्ता बेहतर करने का काम शुरू कर दिया है।
 

मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि समिति द्वारा प्रसाद के रूप में बेसन और ड्राइफ्रूट के लड्डू बनाए जाते हैं। इनके पैकेट पर निर्माण तारीख और एक्सपायरी तारीख अंकित होती है। सामान्य दिनों में 50 से 60 किलो प्रसाद भक्तों द्वारा खरीदा जाता है। वहीं बुधवार और पर्व के विशेष दिनों में 70 से 90 किलो तक प्रसाद बिकता है। यह प्रसाद 320 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है।

पैकेट की प्रिटिंग की इंक फूड हाइजेनिक रहेगी

पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि प्रसाद के नए पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक पैकेट पर प्रसाद में कौन-कौन-से पदार्थ कितनी मात्रा में हैं, की जानकारी होगी। ग्रीन सर्कल के साथ ही निर्माण और एक्सपायरी डेट भी होगी। ताकि भक्तों को पता रहे कि उन्हें जो प्रसाद दिया जा रहा है, वह किन-किन वस्तुओं से बना है। नई व्यवस्था के तहत हम प्रसाद में लड्डुओं की वैरायटी भी बढ़ाने जा रहे हैं।
मिष्ठान निर्माता उपलब्ध कराएंगे निश्शुल्क पैकेट

पुजारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही इंदौर के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान निर्माता के साथ चर्चा हुई है। इसमें मिष्ठान निर्माता ने प्रसाद के लिए आकर्षक पैकेट निश्शुल्क उपलब्ध कराने की बात कही है। साथ ही मंदिर में बनने वाले प्रसाद के मटेरियल की गुणवत्ता और शुद्धता बेहतर करने के लिए सैंपलिंग करने का भी कहा है ताकि प्रबंध समिति उच्च गुणवत्ता के प्रसाद में लगने वाला मटेरियल खरीद सके।

इधर भी मापदंड लागू करने की जरूरत

खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन समिति भले ही प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर काम कर रही है, लेकिन मंदिर के बाहर दुकानों पर जो लड्डू पैकेट मिल रहे हैं, उन पर निर्माण तारीख, एक्सपायरी तारीख, मानक, ग्रीन मार्क आदि की जानकारी नहीं रहती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

51 seconds ago
राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना…

9 minutes ago
CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल…

11 minutes ago
राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले…

12 minutes ago
CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की…

15 minutes ago
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण…

17 minutes ago