इंदौर-खंडवा रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, सुरंग निर्माण और ट्रैक मार्किंग का काम शुरू

इंदौर

इंदौर-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना का काम अब आगे बढ़ रहा है। चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग शुरू कर दी है, जबकि आगे के हिस्से में अर्थवर्क लगभग पूरा होने के बाद अब पटरियां बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सेक्शन में समानांतर रूप से काम किया जा रहा है ताकि परियोजना को तय समय में पूरा किया जा सके।

चोरल क्षेत्र में जिन स्थानों से नई रेल लाइन गुजरनी है, वहां जमीन पर मार्किंग की जा रही है। साथ ही रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी हटाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे की टीम लगातार सर्वे और सीमांकन कर रही है, जिससे ट्रैक बिछाने का कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके। वहीं मोरटक्का और आसपास के क्षेत्रों में अर्थवर्क लगभग पूरा हो चुका है। यहां रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

शुरु होगा रेल पटरियों को बिछाने का काम
निर्माण एजेंसी ने ट्रैक के लिए आवश्यक गिट्टी (बैलेस्ट) भी पहुंचाना शुरू कर दिया है। पहले बैलेस्ट की परत बिछाकर ब्लैंकेट तैयार किया जाएगा, इसके बाद स्लीपर और रेल पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। इधर, पातालपानी के हिस्से में टनल निर्माण का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। यहां रेलवे को टनल बनानी है, लेकिन जिस निर्माण कंपनी को यह काम सौंपा गया है, वह फिलहाल इंदौर टीही की टनल बनाने में व्यस्त है। अधिकारियों का कहना है कि टीही की टनल कार्य पूरा होने के बाद यही एजेंसी रेलवे टनल का निर्माण शुरू करेगी।

पेड़ों की कटाई के बाद काम
इसके अलावा वन विभाग भी रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। जिन स्थानों पर पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं वहां नियमानुसार पेड़ों की कटाई की तैयारी की जा रही है ताकि रेलवे का निर्माण कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न सेक्शन में काम की गति बढ़ाई गई है और आने वाले महीनों में परियोजना के कई हिस्सों में ट्रैक बिछाने का काम स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। इससे इंदौर-खंडवा रेल लाइन परियोजना को समय पर पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

मालवा-निमाड़ को होगा फायदा
गौरतलब है कि इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना को मालवा और निमाड़ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर से खंडवा और आगे देश के अन्य हिस्सों तक रेल संपर्क अधिक सुगम और तेज हो जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए कई स्थानों पर टनल और विशेष ब्रिज बनाए जाएंगे। इन संरचनाओं के जरिए जंगली जानवर सुरक्षित रूप से एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आ-जा सकेंगे। इसके अलावा वन विभाग द्वारा तय अन्य पर्यावरणीय शर्तों का भी पालन किया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: rail

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

31 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

45 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

51 minutes ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

55 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago