इंदौर नगर निगम का पोर्टल एक अप्रैल से बंद, टैक्स कलेक्शन रूका, 25 करोड़ का नुकसान

इंदौर
 नगर निगम का पोर्टल 1 अप्रैल से बंद है। इससे शहर के लोगों को टैक्स भरने में परेशानी हो रही है। निगम को अब तक लगभग 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। पोर्टल बंद होने से ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से रुक गई है। नए खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं। लोगों को टैक्स भरने की रसीद नहीं मिल रही है और न ही उनका रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है।
पोर्टल को चालू करने की कर रहे कोशिश

निगम अधिकारी पोर्टल को फिर से चालू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत है और पोर्टल बंद होने से निगम को राजस्व मिलने में दिक्कत हो सकती है।
दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोग

पोर्टल बंद होने से शहर में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग टैक्स भरने के लिए नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पोर्टल 1 अप्रैल से बंद है। इसे नए वित्तीय वर्ष के लिए डेटा अपडेट करने के लिए बंद किया गया था। निगम ने कहा था कि एक हफ्ते में पोर्टल फिर से शुरू हो जाएगा लेकिन मई का पहला हफ्ता बीत चुका है, और पोर्टल अभी भी बंद है।
निगम को भारी नुकसान

ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से ठप हो गई है। इसका सीधा असर निगम की आय पर पड़ रहा है। लोग टैक्स भरने के लिए जोनल ऑफिस और निगम मुख्यालय जा रहे हैं लेकिन वहां उन्हें बताया जा रहा है कि रसीद कट्टे उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से लोग संपत्ति कर, जल कर और किराया जमा नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को न तो रसीद मिल रही है और न ही उनका रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है। नए खाते खुलवाने के लिए भी लोग परेशान हैं। जोनल ऑफिस और मुख्यालय पर संपत्ति कर और जल कर के नए खाते खुलवाने वाले लोग चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पोर्टल बंद होने से नए खाते नहीं खुल पा रहे हैं।
भोपाल तक लगा चुके गुहार

निगम के अधिकारी पोर्टल को लेकर भोपाल तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि पोर्टल कब तक चालू होगा। एक तरफ नगर निगम आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग टैक्स जमा करने के लिए परेशान हो रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

3 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

3 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

3 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

4 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

4 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

4 hours ago