इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने किराएदार, नौकर रखने को लेकर थाने में सूचना देने के आदेश जारी किए

 इंदौर

 इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने किराएदार, नौकर आदि रखने को लेकर संबंधित थाने में सूचना देने के संबंध में आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा इंदौर में पेट्रोल पंप से खुले डिब्बे, बोतल रूप में पेट्रोल या डीजल विक्रय करने को लेकर भी सख्त आदेश दिया है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता की ओर से किराएदारों, घरेलू कामगारों, कर्मचारी, छात्रावास के विद्यार्थियों, होटल, धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों की सूचना संबंधित थाने पर दी जाना आवश्यक है. इस संबंध में उनके द्वारा लिखित आदेश जारी कर दिया गया है.

इस मामले में आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (2) के तहत एक पक्षीय कार्रवाई होगी. इस पूरे मामले में पुलिस दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी भी करेगी.

इन सभी पर लागू होगा नियम
प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार, जो व्यक्ति 15 दिवस से अधिक समय तक निवास कर रहे हैं उनके संबंध में यह नियम लागू होगा. इसके अलावा प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के गार्ड, स्पा सेंटर, मसाज सेंटर, ब्यूटी पार्लर, भवन निर्माण में लगे चौकीदार, मजदूर, होटल, धर्मशाला में रुकने वाले लोगों पर भी यह लागू होगा.

डिब्बे में पेट्रोल-डीजल देने पर होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता द्वारा जारी किए गए आदेश को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी के संज्ञान में ला दिया है. कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही थी कि इंदौर शहर में कई पेट्रोल पंप संचालक डिब्बे में पेट्रोल दे रहे हैं.

यह नियम विरुद्ध है. इस संबंध में आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पहले फरवरी माह में राकेश गुप्ता ने इंदौर पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण करते हुए कहा था वे इंदौरवासियों को सुरक्षा का माहौल देंगे. पुलिस की सक्षमता बढ़ाएंगे ताकि अपराध कम हो.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मॉनसून की रफ्तार तेज! 14 राज्यों में पहुंचा, अगले 4 दिनों में बिहार-झारखंड में झमाझम बारिश के आसार

मॉनसून की रफ्तार तेज! 14 राज्यों में पहुंचा, अगले 4 दिनों में बिहार-झारखंड में झमाझम बारिश के आसार

भोपाल  मॉनसून ने 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद तेज रफ्तार बरकरार…

19 minutes ago
पार्षद से संसद तक का सफर! महेश केवट राज्यसभा पहुंचे तो बनेंगे सीधे पार्लियामेंट मेंबर

पार्षद से संसद तक का सफर! महेश केवट राज्यसभा पहुंचे तो बनेंगे सीधे पार्लियामेंट मेंबर

ओरछा  निवाड़ी जिले के ओरछा कस्बे के वार्ड नंबर 12 स्थित हरिशंकरी मुहल्ले में रहने…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

11 hours ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

11 hours ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

11 hours ago