इजरायली हमले में इंदौर के वैभव अनिल काले की मौत

इंदौर/संयुक्त राष्ट्र
सोमवार को इजरायल ने गाजा के मिस्र सीमा पर स्थित शहर रफाह में हमला कर दिया। इस हमले में एक पूर्व भारतीय अधिकारी की मौत हो गई। बताया गया कि भारतीय सेना से रिटायर्ड वैभव अनिल काले रफाह के यूरोपियन हास्पिटल में संयुक्त राष्ट्र की ओर से सुरक्षा कार्यों के लिए तैनात थे। वे संयुक्त राष्ट्र के ही वाहन में सवार थे, इस दौरान इजराइली हमले में उनकी मौत हो गई।

इंदौर से भी रहा है नाता

वैभव अनिल काले का इंदौर से भी नाता रहा है। उन्होंने यहां आईआईएम से पढ़ाई की थी। इसके अलावा वे आईआईएम लखनऊ में भी पढ़ें हैं। साथ ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीए किया था।

यूएन महासचिव ने जताया शोक

वैभव अनिल काले की मौत पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इजराइल के हमले की भी निंदा करते हुए काले के निधन पर शोक जताया है।

कर्नल के पद पर थे तैनात

46 वर्षीय काले भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात थे, उन्होंने 2022 में सेवा से रिटायरमेंट ले लिया था और तीन सप्ताह पूर्व संयुक्त राष्ट्र में सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन ऑफिसर के रूप में कार्य शुरू किया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Indore

Recent Posts

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…

45 minutes ago
CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

1 hour ago
इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

 इंदौर  धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…

1 hour ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

2 hours ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

2 hours ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

2 hours ago