ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज का नवाचार

ग्वालियर

ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) ने एक नवाचार शुरू किया है। जीआरएमसी से सबंद्ध जयारोग्य अस्पताल में कलेक्ट्रेट व एसपी ऑफिस की तरह अब मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी देते हुए दिन और समय भी तय किए गए है।

अस्पताल में जनसुनवाई की जानकारी भी दी जा रही है। ताकि अगर मरीजों को कोई समस्या है तो वह सीधे संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष या अस्पताल अधीक्षक को बताकर समस्या का हल करा सकेंगे। खास बात ये है कि हजार बिस्तर वाला जयारोग्य अस्पताल मप्र का पहला अस्पताल है जहां जनसुनवाई की शुरूआत की गई है।

इसलिए जनसुनवाई की जरूरत
1000 बिस्तर वाले जयारोग्य अस्पताल में यहां के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज चेकअप के लिए आते हैं।  जब परेशान मरीजों की कोई सुनवाई नहीं होती है तब मरीज सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत दर्ज करते हैं। ऐसी स्थिति न बने और मरीज व उनके परिजन समस्याओं को लेकर इधर-उधर न भटके लिहाजा जनसुनवाई की शुरूआत की गई है।

ये है रोस्टर
प्रतिदिन: दोपहर 12 से 1 बजे तक संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय
मंगलवार: चर्म रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट रोग विभाग, रेडियोथैरिपी, नेत्र रोग विभाग, नाक-कान-गला, मनोरोग, दंत विभाग
बुधवार: रेडियोडायग्नोसिस, न्यूरोसर्जरी विभाग
गुरूवार: मेडीसिन विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग।
शुक्रवार: बाल एवं शिशु रोग विभाग, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, सर्जरी विभाग।
शनिवार: निश्चेतना विभाग, अस्थिरोग विभाग।

कई मरीजों को अलग-अलग परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह परेशानी क्या है अब जनसुनवाई के जरिए सीधे विभागध्यक्षों को इसकी जानकारी मिलेगी। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और यहां आने वाले मरीजों की समस्याओं को शून्य करना है।
डॉ.अक्षय निगम, डीन जीआरएमसी ग्वा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago