बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन प्राथमिकता क्रम में तत्काल भेजने के निर्देश, शासकीय भवनों के वर्टिकल व आधुनिक डिजाइन तथा नई तकनीक से निर्माण पर जोर

बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन प्राथमिकता क्रम में तत्काल भेजने के निर्देश, शासकीय भवनों के वर्टिकल व आधुनिक डिजाइन तथा नई तकनीक से निर्माण पर जोर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश

रायपुर
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी मुख्यालय नवा रायपुर के निर्माण भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्यों में भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग आदि की बाधाओं को स्वयं रूचि लेते हुए समय-सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डी.पी.आर. तैयार करने, एजेंसी निर्धारण, मार्गों एवं भवनों के मरम्मत तथा कार्य मेजरमेंट बुक के लिए नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे।

सचिव श्री बंसल ने बैठक में हाई स्कूल भवनों, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, शासकीय आवासगृहों, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों व कम्पोजिट भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता एवं उपयोगिता के अनुरूप हॉरिजांटल की जगह वर्टिकल निर्माण को बढ़ावा देते हुए आधुनिक डिजाइनों और नई तकनीकों से शासकीय भवनों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन प्राथमिकता क्रम में तत्काल प्रेषित करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को हर 15 दिनों में कोर्ट प्रकरणों, भू-अर्जन के मामलों तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन मामलों में आ रही बाधाओं से वरिष्ठ कार्यालयों को अवगत कराने को कहा, ताकि निराकरण की कार्यवाही उच्च स्तर पर यथासमय की जा सके। उन्होंने इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करने को कहा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने भवनों, सड़कों और पुल-पुलियों के सभी प्रगतिरत कार्यों में निर्धारित मानक अनुसार पूर्ण मासिक कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के सभी कार्यपालन अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों तथा उप अभियंताओं को छुट्टी के दिनों में भी सतर्क रहने और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसी भी दिन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया जा सकता है।

Admin

Recent Posts

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

49 minutes ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

49 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

1 hour ago
CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

2 hours ago
CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

2 hours ago