छतरपुर में तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह कलमा लिखकर फहराया

 छतरपुर

 छतरपुर जिले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। जिले की घुवारा तहसील के अंतर्गत ग्राम पनया में मुस्लिम समुदाय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में कलमा लिखकर फहराया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अमन साहू के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अमन साहू ने अपने आवेदन में लिखा है कि तिरंगा झंडे में अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में कलमा लिखा गया है, जो कि राष्ट्र ध्वज का अपमान है।
विश्व हिंदू परिषद ने दी चेतावनी

तिरंगे पर अरबी भाषा में कलमा लिखने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है। परिषद ने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया है। अशोक चक्र को हटा कर उसकी जगह अरबी भाषा में कलमा लिखा गया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तिरंगे पर उर्दू भाषा में लिखे कलमे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदू संगठन हरकत के आए और मामले में एफआईआर दर्ज कराई।
मामला दर्ज कर की जा रही जांच

इस मामले में छतरपुर के एसपी अगम जैन ने बताया की घुवारा तहसील के बमनौरा थाना क्षेत्र के पनया गांव में तिरंगे पर अरबी भाषा में कलमा लिखने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए मामला जांच में ले लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

11 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

17 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

20 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

28 minutes ago
CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का…

30 minutes ago
CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…

33 minutes ago