प्रदेश में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में : एसीएस सुलेमान

पहला चरण 7 अगस्त से
अभियान के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल

प्रदेश में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान 7 से 14 अक्टूबर 2023 तक संचालित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने सभी वैक्सीनेटर को क्रियाशील करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण किये जाने के निर्देश दिए। एसीएस स्वास्थ्य सुलेमान ने गुरुवार को वल्लभ भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से प्रदेश के समस्त जिलों में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान तथा यू-विन (U-WIN) पोर्टल की तैयारी की गहन समीक्षा की। सुलेमान ने कहा कि प्रदेश में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों 7 से 12 अगस्त, 11 से 16 सितंबर एवं 9 से 14 अक्टूबर 2023 में संचालित किया जाना है। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान में टीकाकारण में छूटे हुये 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाना है। प्रदेश में पहली बार यू-विन पोर्टल डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर माइक्रोप्लानिंग कर उनका टीकाकरण किया जाये।

एसीएस सुलेमान ने निर्देश दिए कि संस्थागत डिलीवरी प्वाइंट पर टीकाकरण के लिए चिन्हित सभी एएनएम संवर्ग को आईएमआई की सफलता के लिए निर्देशित करे। वेक्सीनेटर के रुप में एएनएम अग्रिम तीन चरणों के 6 कार्य दिवसों में टीकाकरण सेवाएँ देंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए 27 तक नामांकन …

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए 27 तक नामांकन …

धमतरी । भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए…

4 minutes ago
CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ…

7 minutes ago
CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में…

9 minutes ago
CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

24.8 करोड़ से 16.5 किमी सड़क का होगा निर्माण रायपुर , राज्य शासन ने मुंगेली…

12 minutes ago
CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सतत् एवं प्रभावी क्रियान्वयन…

17 minutes ago