Categories: खेल

आईपीएल-13 : कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, कोलकाता के लिए गिल ने जमाया अर्धशतक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 8वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए. केकेआर की टीम को जीत के लिये 143 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे कोलकाता ने 12 बॉल शेष रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। गिल ने आईपीएल में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। 

केकेआर ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बनाए। शुभमन गिल 70 और इयोन मोर्गन ने 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 92 रन का पार्टनरशिप की। वहीं हैदराबाद की ओर से खलील अहमद, टी नटराजन और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।

नरेन और कार्तिक खाता नहीं खोल सके
केकेआर की शुरुआत बहुत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन बिना खाता खोले आउट हुए। नरेन का विकेट खलील अहमद ने लिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे नीतीश राणा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। राणा को 26 रन के निजी स्कोर पर नटराजन ने आउट किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक भी 0 रन पर राशिद खान का शिकार बने।

हैदराबाद ने 4 विकेट पर 142 रन बनाए
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 4 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। मनीष पांडे (51) आईपीएल में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई। मनीष के अलावा हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो 5 रन ही बना सके। मोहम्मद नबी (11) और अभिषेक शर्मा (2) नॉट आउट रहे। वहीं केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला।

इस सीजन का सबसे छोटा टारगेट
केकेआर के गेंदबाजों ने शुरू से ही हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। कसी हुई बॉलिंग की वजह से हैदराबाद केकेआर को 143 रन का टारगेट दे पाई। यह इस सीजन का सबसे छोटा टारगेट है। इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 157 रन का लक्ष्य दिया था। दिल्ली ने यह मैच सुपर ओवर में जीता था।

सीजन में पहली बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
लीग के इस सीजन में पहली बार किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इससे पहले हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी, जिसमें बेंगलुरु 10 रन से जीता था।

हैदराबाद ने 3, कोलकाता ने 2 बदलाव किए
कोलकाता ने प्लेइंग इलेवन से संदीप वारियर और निखिल नाइक की जगह कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया। जबकि हैदराबाद ने चोटिल मिशेल मार्श की जगह ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और विजय शंकर को बाहर कर ऋद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया। वहीं संदीप शर्मा की जगह खलील अहमद को मौका मिला है।

नागरकोटी का डेब्यू मैच, चोट के कारण पिछले 2 सीजन नहीं खेल सके
राजस्थान के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में तहलका मचाया था। उन्होंने 145 किमी/घंटे से भी ज्यादा तेजी से गेंदबाजी की थी। वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज इयान बिशप तक उनके फैन हो गए थे।

इसके बाद आईपीएल के लिए केकेआर ने 2018 में उन्हें 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वे नहीं खेले। इसके बावजूद केकेआर ने उन्हें रिटेन किया। 2019 सीजन में भी वे बैक इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। इस बार उन्होंने अपना डेब्यू किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

26 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

45 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago