जगदलपुर
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के द्वारा गत दिवस महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जगदलपुर के चार ट्रेडों में चिन्हांकित 20 महिला प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों का विजिट कराया गया। जिसमें मसाला उद्योग, बेकरी उत्पाद एवं बास कला केंद्र से संबंधित उद्योगों की जानकारियां प्राप्त की व उद्योग से संबंधित उनकी विभिन्न शंकाओं को उद्योगपतियों के द्वारा दूर किया गया। साथ ही इन प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक अजीत सुन्दर बिलुंग, सहायक प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार लाखन, उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी और पॉलीटेक्निक के प्रशिक्षक विपिन मिश्रा मौजूद थे ।
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज सेतु परिक्षेत्र के अधिकारियों…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में "एयर एम्बुलेंस एमपी" पोर्टल एवं मोबाइल ऐप…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर परिक्षेत्र के…
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला अपनी…
रायपुर छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की नवीन ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ को प्रभावी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण…
रायपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं…