झाबुआ
झाबुआ जिले में शनिवार को एक हादसा हो गया. यहां तड़के सुबह रेत से लदा एक ट्रक एक घर पर पलट गया. जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
एक एजेंसी के मुताबिक मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शनिवार तड़के रेत से लदा एक ट्रक उनके घर पर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. कालीदेवी थाने के प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर फतीपुरा गांव के पास चोरन माता घाट के पास हुई.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
चालक ने ढलान पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक घर पर पलट गया. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों, देसिंह मेड़ा (35), उनकी पत्नी रमीला (27) और उनकी बेटी आरोही (7) की सोते समय कुचलकर मौत हो गई.
ट्रक छोटा उदयपुर से रेत लेकर राजगढ़ जा रहा था. वाल्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा. जिन्होंने उन्हें शांत कराया.
धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…
अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…
जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…
सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…