जीतू पटवारी ने भी मध्य प्रदेश कांग्रेस भवन में वास्तुविदों के परामर्श पर परिवर्तन किया, मेन गेट पर लगाया ताला

भोपाल
कमल नाथ के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मध्य प्रदेश कांग्रेस भवन में वास्तुविदों के परामर्श पर परिवर्तन किया है। भवन के मुख्य द्वार तक पहुंचने के लिए लिंक रोड क्रमांक दो के सामने वाले जिस द्वार का उपयोग होता था, उसे ताला लगाकर बंद कर दिया। इसके स्थान पर अब तक बंद रखे जा रहे दूसरे द्वार को खोला गया है। उधर, भाजपा ने मुख्य द्वार के सामने वाले द्वार को बंद करने पर तंज कसा कि पता नहीं कांग्रेस के नेता यह सच्चाई कब समझेंगे कि दोष उनमें व कांग्रेस में है।
 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों साज-सज्जा का काम चल रहा है। दीवारों पर जो दरारें आ गई हैं, उन्हें भरकर पुताई कराई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बुधवार को इसका निरीक्षण किया था, तब मुख्य द्वार के सामने वाले लोहे के दरवाजे को बंद रखने के निर्देश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि वास्तुविद के परामर्श पर ऐसा किया गया। इस दरवाजे के स्थान पर पास के ही लिंक रोड क्रमांक दो के सामने के दूसरे दरवाजे को खोल दिया गया था।

कमल नाथ के समय इसे बंद कर दिया था। वे मुख्य द्वार के स्थान पर सिंधु भवन जाने वाले मार्ग पर स्थित द्वार का उपयोग कार्यालय आने-जाने के लिए करते थे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि वास्तु दोष के कारण नहीं बल्कि भवन की साज सज्जा का जो काम चल रहा है, उसके कारण दरवाजा बंद किया है। उधर, संगठन प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है।
 
दरवाजे को खोलने के लिए कह दिया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि दोष कांग्रेस नेताओं में है। उसे दूर करने के स्थान पर वे हमेशा भवन में ही वास्तु दोष ढूंढने में लगे रहते हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस का वास्तु दोष दूर करने के लिए हमेशा बंद रहने वाला द्वार खोल दिया गया और मुख्य द्वार पर ताला लटका दिया। इसके पहले कमल नाथ ने भी कई परिवर्तन किए थे और परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस 116 से 66 पर आ गई थी।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

9 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

10 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

11 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

11 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

11 hours ago