जेपी नड्डा ने जनसभाओं को किया संबोधित- कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, भाजपा विकास के लिए जानी जाती है

नरसिंहपुर/रायसेन
उजाले का महत्व तब होता है, जब अंधेरे की पहचान हो। अमावस्या को देखने वाले लोग ही पूर्णमासी का महत्व समझते हैं। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, भाजपा मतलब विकास और तरक्की। आजादी के बाद देश में करीब 60 वर्ष तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की चिंता नहीं की। आज-कल राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता ओबीसी वर्ग की बातें कर रहे हैं। ओबीसी वर्ग को लेकर कांग्रेस समय-समय पर अपने रंग बदलती रहती है। अब कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को ओबीसी वर्ग पर प्रेम आ रहा है। कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के पिताजी राजीव गांधी ने एक बार संसद में ओबीसी को लेकर हो रही चर्चा पर कहा था कि जात-पात पर बात नहीं करनी। कांग्रेस नेताओं की घड़ियाली आंसू से जनता को सतर्क रहना होगा।

 यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से पार्टी प्रत्याशी व सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री नड्डा ने इससे पहले रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री सुरेंद्र पटवा के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी ने कहा कि श्री राव उदय प्रताप सिंह को दिल्ली से भोपाल भेजने के निर्णय पार्टी का है। श्री सिंह को विधानसभा में भेजने का मकसद विधायक बनाकर पहुंचाना नहीं है। संसद से भोपाल भेजना सिर्फ भेजना नहीं होता, आपके लिए समझना होता है। वे कुछ विशेष दृष्टि से काम को आगे बढ़ाएंगे। नरसिंहपुर की तस्वीर और तकदीर बनलने का रास्ता श्री राव उदय प्रताप सिंह से होकर जाता है। आप लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट बता रही है कि आपने उन्हें विधायक बनाकर भोपाल भेजने का निर्णय कर लिया है।

कांग्रेस नेता रामभक्त बन रहे यह जनता को समझना होगा
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता राम भक्त बन रहे हैं। भगवान राम की बातें करने लगे हैं। यह बात और है कि कांग्रेस के नेताओं को अभी यह भी पता नहीं कि भगवान राम कितने वर्ष के लिए वनवास गए थे। ठीक है, नए-नए रामभक्त बने हैं, इसलिए पता नहीं है। लेकिन देश की जनता यह जानती है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम का कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सुविधाजनक राजनीति करते हैं।

जब तक भाजपा, तब तक गरीब कल्याण की योजनाएं
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लिए भाजपा की सरकारों ने कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी वर्ग के लिए आयोग का गठन कर उसे संवैधानिक मान्यता दी है। ओबीसी वर्ग के लिए कई कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी वर्ग की चिंता की है। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार ने युवा, दलित, शोषित, पिछड़, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और बच्चों की चिंता की है। कांग्रेस पार्टी विकास और गरीब कल्याण के नाम पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाती है। घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं से जनता को सतर्क रहना है।  कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाएं रोक दी थीं, किसानों की सम्मान निधि और फसल बीमा रोकने का काम भी कमलनाथ ने किया था। 17 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान कर अब जनता इन्हें रोक देगी।
 

भाजपा सरकार की गरीबों को रोटी खिलाने की योजना भी कमलनाथ ने बंद कर दी थी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री सुरेंद्र पटवा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजा भोज के शासन की नगरी में आने का सौभाग्य मिला। देश में अभी भी कुछ राज्य बीमारू राज्य की श्रेणी में आते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार ने बीते वर्षों में विकास कार्य करके मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। गरीबों को संबल देने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने संबल योजना लागू की थी। गरीबों को पांच रूपए में भोजन देने के लिए दीनदयाल रसोई योजना शुरू की थी, कमलनाथ सरकार ने गरीबों को भोजन देने वाली दीनदयाल रसोई योजना भी बंद कर दी थी।

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, भाजपा विकास के लिए जानी जाती है
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार करने के लिए जानी जाती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी विकास, गरीब कल्याण करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। भाजपा की सरकार जनता के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 12 हजार रूपए प्रति वर्ष किसानों को देने का कार्य किया है। श्री नड्डा ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग बताईए कि कमलनाथ सरकार ने कृषि उपकरण खरीदी घोटाला किया कि नहीं किया। कमलनाथ का भांजा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में फंसा है कि नहीं। बताईए कमलनाथ सरकान ने रेत माफिया के साथ मिलकर घोटाला किया कि नहीं किया। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 10 गुना, मध्यप्रदेश का बजट 26 गुना बढ़ गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…

7 minutes ago
CG : सहमति से शारीरिक संबंध, लिव-इन में रही युवती ने लगाया रेप का आरोप, याचिका ख़ारिज …

CG : सहमति से शारीरिक संबंध, लिव-इन में रही युवती ने लगाया रेप का आरोप, याचिका ख़ारिज …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का भरोसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंध के एक मामले…

10 minutes ago
CG : कमर्शियल विवाद : हाईकोर्ट से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को झटका …

CG : कमर्शियल विवाद : हाईकोर्ट से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को झटका …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…

13 minutes ago
CG : डाक विभाग में तबादले, अंबिकापुर के अधिकारी का कांकेर ट्रांसफर …

CG : डाक विभाग में तबादले, अंबिकापुर के अधिकारी का कांकेर ट्रांसफर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में आज एक अधीक्षक का तबादला कर एक अन्य को सेवा…

17 minutes ago
CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा…

26 minutes ago
CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…

29 minutes ago