कॉलेज संचालकों को दस्तावेज जमा करने जेयू फिर से दे सकता है एक और मौका

ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के संचालकों को दस्तावेज जमा करने के लिए जेयू एक और मौका दे सकता है। जेयू लगभग 3 महीने से लगातार कॉलेज संचालकों पर मेहरबानी करता आ रहा है। यहां आपको बता दें कि जब जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों के निरीक्षण कर उनकी संबद्धता रिन्यू की जा रही थी उस समय कई गड़बड़ियां सामने आई थी। जिस पर कार्यपरिषद सदस्यों ने यह मांग रखी थी के कॉलेजों के संचालक अपने कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षण स्टाफ के आधार कार्ड और 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट जीवाजी विश्वविद्यालय में जमा करवाएं, लेकिन अंचल के कॉलेजों ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई।

इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय ने लगातार उनको तीन से चार बार समय देकर 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की, जब उन्हें कागज जमा करने थे। लेकिन वर्तमान में भी 400 में से सिर्फ 41 कॉलेजों ने दस्तावेज जमा किए हैं। उसमें भी कुछ दस्तावेज अमान्य है। माना जा रहा है कि जयू इस पर भी बैठक करके एक बार फिर से दस्तावेज जमा करने की तारीख बढ़ा रहा है।

गौरतलब है कि जीवाजी विश्वविद्यालय में शुरू हुई संबद्धता प्रक्रिया के दौरान कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए थे। बताया गया था कालेज में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं होता है। जांच टीम के सामने सिर्फ कागजों में नियुक्ति दिखा दी जाती है। कई जगह प्राचार्य की नियुक्ति पर भी प्रश्न चिन्ह लगा था, जिस पर कार्यपरिषद सदस्यों ने बैठक में यह निर्णय लिया था कि प्राचार्य और शिक्षकों के तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट जीवाजी विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे साथ ही एक प्रति आधार कार्ड की भी जमा होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

धार  इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…

36 minutes ago
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा  आवास प्लस 2.0…

37 minutes ago
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी

भोपाल राज्य सरकार ने देर रात प्रदेशभर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए…

1 hour ago
NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…

1 hour ago
CG : मणीकंचन केंद्र आगजनी मामले में कार्रवाई, पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना…

CG : मणीकंचन केंद्र आगजनी मामले में कार्रवाई, पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी । धमतरी शहर के बागतराई रोड स्थित मणीकंचन केंद्र में हुई आगजनी की घटना…

1 hour ago
CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक…

1 hour ago